फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lane-11 of Chaman Vihar sealed after found corona infected

कोरोना संक्रमित मिलने पर चमन विहार की लेन-11 सील, डीएम के आदेश के बाद हुई कार्रवाई

Sat, 02 May 2020 09:39 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 02 May 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Lane-11 of Chaman Vihar sealed after found corona infected
कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमित मिलने पर प्रशासन ने शनिवार रात निरंजनपुर स्थित चमन विहार कॉलोनी की लेन नंबर-11 को सील कर दिया है। यहां अग्रिम आदेशों तक लोग पूरी तरह से कॉलोनी के अंदर ही रहेंगे। इस दौरान क्षेत्र के बैंक, दुकानें और अन्य सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि इस इलाके में जरूरी वस्तुओं की सप्लाई प्रशासन कराएगा। परिवार का एक सदस्य खरीदारी के लिए बाहर निकल सकता है। मोबाइल वैन के जरिए दूध की सप्लाई की जाएगी। नगर निगम को क्षेत्र की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही मुनादी कर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पुलिस इलाके की बैरिकेडिंग करेगी।
विज्ञापन


सीएमओ को सामुदायिक स्वास्थ्य पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि अगर कोई इमरजेंसी है तो कॉलोनी के लोग पुलिस के टोल फ्री नंबर 112 पर संपर्क कर सकते हैं। आदेश का पालन न करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून जिले के पाबंद क्षेत्र
देहरादून: भगत सिंह कॉलोनी, कारगी ग्रांट बस्ती, लक्खी बाग की मुस्लिम बस्ती, आजाद कॉलोनी, चमन विहार, लेन नंबर 11 
ऋषिकेश : 20 बीघा, शिवा एनक्लेव।
डोईवाला : झबरावाला और केशवपुरी बस्ती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed