फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Landslide Zone Active on badrinath Highway in lambagar danger for pilgrims

बदरीनाथ हाईवे पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान मशीन पर गिरी चट्टान, चालक घायल

Wed, 18 Sep 2019 02:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 18 Sep 2019 02:27 PM IST
विज्ञापन
Landslide Zone Active on badrinath Highway in lambagar danger for pilgrims
मशीन पर गिरी चट्टान - फोटो : अमर उजाला

आज बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर सौड़पानी के पास सड़क चौड़ीकरण के दौरान मशीन पर चट्टान गिर गई। जान बचाने के लिए ड्राइवर मशीन से कूद पड़ा। जिस कारण ड्राइवर को काफी गम्भीर चोट आईं हैं। यहां से उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया।

विज्ञापन


वहीं बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में आज सुबह से यातायात सुचारू है। मंगलवार को लामबगड़ में चट्टान से हुए भूस्खलन के कारण करीब तीन घंटे तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही थी। यहां चट्टान से रुक-रुककर हो रहे भूस्खलन के कारण तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को पैदल आवाजाही करवाई जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि इस साल लामबगड़ भूस्खलन जोन बदरीनाथ धाम की सुचारु तीर्थयात्रा में दिक्कतें पैदा करता रहा है। अभी भी यहां थोड़ी बारिश होने पर चट्टान से भूस्खलन हो रहा है। यहां हाईवे सुधारीकरण कार्य में जुटी एनएच की कार्यदायी कंपनी की ओर से अलकनंदा की ओर से दीवार निर्माण कार्य अस्सी फीसदी तक पूर्ण कर लिया गया है, लेकिन भूस्खलन चट्टान के इर्द-गिर्द पेड़ों के कटान पर एनजीटी की रोक के कारण यहां सुधारीकरण कार्य नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर पहुंच रहे तीर्थयात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को सुबह नौ बजे बारिश से लामबगड़ चट्टान से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर हाईवे पर आने से बदरीनाथ धाम जा रहे और धाम से लौट रहे वाहनों की आवाजाही रुक गई। 

दोपहर बारह बजे तक हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु किया गया। बदरीनाथ धाम से लौट रहे पूर्व प्रधान तेजवीर कंडेरी ने बताया कि लामबगड़ में रुक-रुककर भूस्खलन जारी है।

भूस्खलन क्षेत्र में तीर्थयात्रियों की पैदल आवाजाही करवाई जा रही है। तीर्थयात्री अपने वाहनों को पांडुकेश्वर और लामबगड़ में एक छोर पर छोड़कर आधा किलोमीटर पैदल चलने के बाद फिर लोकल वाहनों से बदरीनाथ धाम पहुंच रहे हैं। 

लामबगड़ में भूस्खलन चट्टान पर अभी तक ट्रीटमेंट कार्य शुरु नहीं हुआ है। एनएच के प्रस्ताव को अभी तक भारत सरकार से स्वीकृति नहीं मिल पाई है। लामबगड़ में हाईवे को सुचारु कर दिया गया है। बदरीनाथ धाम में इन दिनों तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा हो गया है। लामबगड़ को सुचारु रखने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। 
-स्वाति एस भदौरिया, डीएम, चमोली 

लामबगड़ भूस्खलन क्षेत्र में हाईवे के अवरुद्ध होने पर तीर्थयात्रियों की पैदल आवाजाही करवाई जा रही है। तीर्थयात्रियों को पैदल आवाजाही करवाने के लिए पुलिस के जवानों के साथ ही एसडीआरएफ की एक यूनिट भी लामबगड़ में तैनात की गई है। 
-यशवंत सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक, चमोली 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed