फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Landslide Reduction and Management Center ULMMC will work across the country

Uttarakhand : देशभर में काम करेगा यूएलएमएमसी, भूस्खलन सहित इन विषयों पर अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा काम

Wed, 03 Aug 2022 11:16 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 03 Aug 2022 11:16 AM IST
सार

अपर सचिव आपदा प्रबंधन विभाग जितेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि केंद्र की स्थापना के बाद राज्य में भूस्खलन की घटनाओं का अध्ययन और विश्लेषण के साथ इनके न्यूनीकरण की दिशा में अंतरराष्ट्रीय मानकों के स्तर पर वैज्ञानिक ढंग से काम किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Landslide Reduction and Management Center ULMMC will work across the country
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AmarUjala

विस्तार

प्रदेश रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1850 के तहत पंजीकृत उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र (यूएलएमएमसी) उत्तराखंड ही नहीं देशभर में काम करेगा। इस केंद्र की स्थापना प्रदेश में भूस्खलन प्रबंधन, ढलान स्थिरीकरण और अन्य आकस्मिक घटनाओं के उत्कृष्टता केंद्र के रूप में की जा रही है। बीते दिनों केंद्र की स्थापना और ढांचे को कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है। 

विज्ञापन


शासन की ओर से केंद्र की स्थापना के उद्देश्यों की प्रस्तावना जारी की गई है। अपर सचिव आपदा प्रबंधन विभाग जितेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि केंद्र की स्थापना के बाद राज्य में भूस्खलन की घटनाओं का अध्ययन और विश्लेषण के साथ इनके न्यूनीकरण की दिशा में अंतरराष्ट्रीय मानकों के स्तर पर वैज्ञानिक ढंग से काम किया जा सकेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह देश में अपनी तरह का पहला संस्थान होगा, प्रदेश ही नहीं देशभर में अपनी सेवाएं देगा। उन्होंने बताया कि यह उत्तराखंड शासन की एक स्वंतत्र और स्वायत्तशासी संस्था होगी। शुरूआत में केंद्र का संचालन सचिवालय से ही किया जाएगा, बाद में इसे आईटी पार्क या झाझरा में शिफ्ट किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...UKSSSC Paper Leak Case:  जीजा के बाद साला भी गिरफ्तार, मामले में अब तक पकड़े गए 13 लोग, कई और रडार पर

तकनीकी एवं गैर तकनीकी श्रेणी के कुल 75 पदों का सृजन

यूएलएमएमसी के लिए प्रशासनिक, तकनीकी एवं गैर तकनीकी श्रेणी के कुल 75 पदों का सृजन किया गया है। मुख्य सचिव इसके अध्यक्ष होंगे, जबकि 18 अन्य सदस्यों को शामिल किया जाएगा। केंद्र के संचालन, शोध एवं अन्य कार्यों के लिए धनराशि का प्रबंध केंद्र सरकार की संगत योजनाओं और राज्य स्तर पर आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ओर से किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed