{"_id":"5c1e6b67bdec2256af3f4c89","slug":"landslide-on-pithoragarh-ghat-highway-vehicle-stuck","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़-घाट हाईवे पर पहाड़ी दरकी, भारी भूस्खलन से सड़क के दोनों तरफ जाम में फंसे दर्जनों वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़-घाट हाईवे पर पहाड़ी दरकी, भारी भूस्खलन से सड़क के दोनों तरफ जाम में फंसे दर्जनों वाहन
Sat, 22 Dec 2018 10:21 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 22 Dec 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
landslide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में निर्माणाधीन बारहमासी सड़क पर पिथौरागढ़- घाट राष्ट्रीय राजमार्ग में मटेला बैंड के पास भारी भूस्खलन हो गया। मार्ग में भारी चट्टानें और मलबा जमा होने से रोडवेज बस समेत दर्जनों वाहन मार्ग में दोनों तरफ फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि पिथौरागढ़ से घाट के बीच ऑलवेदर रोड निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार की देर शाम चुलकोट के पास सड़क कटिंग के दौरान पहाड़ी दरक गई। इससे पिथौरागढ़ की ओर आ रही बस सहित दर्जनों वाहन वहां फंस गए।
विज्ञापन
एनएच के अधिकारियों के अनुसार ऊपरी पहाड़ी से मलवा लगातार गिर रहा है। दोनों ओर मशीने मलबा हटाने में लगी हुई हैं। मलबा गिरने का क्रम रुकने के बाद काम शुरू किया जाएगा। इस दौरान कोतवाल ध्यान सिंह और ऑपरेटर मौके पर स्थिति संभालने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन