केदारनाथ मार्ग पर मलबे की चपेट में आए तीर्थयात्री की मौत, बदरीनाथ हाईवे बंद, यात्रा रुकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर गुरुवार को छोटी लिंचौली में मलबा गिरने से घायल एक यात्री की शुक्रवार को गुप्तकाशी अस्पताल में मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल को गौरीकुंड में उपचार के बाद जिला चिकित्सालय लाया जाया गया है।
बता दें कि, गुरुवार दोपहर को साढ़े तीन बजे छोटी लिंचौली में मलबा गिरने से 16 लोग घायल हो गए थे, जिनमें 21 वर्षीय शुभम नेगी निवासी चमोली एवं 59 वर्षीय ज्ञानचंद्र निवासी अज्ञात गंभीर घायल हो गए थे। डॉक्टर ने बताया कि गुप्तकाशी अस्पताल पहुंचते ही ज्ञानचंद्र की मौत हो गई।
जबकि शुभम नेगी को गुप्तकाशी में उपचार के बाद जिला चिकित्सालय लाया गया। पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि सभी घायल अपने घरों को रवाना हो गए है। इस हादसे में मरने वालों की संख्या दो हो गई है।
उधर, भारी बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में मलबा आने से बंद हो गया है। पुलिस प्रशासन की ने शाम साढ़े चार बजे बदरीनाथ धाम जा रहे 600 यात्रियों को गोविंदघाट और पांडुकेश्वर में ही रोक लिया गया है।
जबकि बदरीनाथ धाम से लौट रहे 200 यात्रियों को बदरीनाथ में ही रोक लिया गया है। प्रशासन का कहना है कि शनिवार को मौसम सामान्य होने पर हाईवे से मलबा हटाने का काम शुरु होगा। तब यात्रा संचालित की जाएगी।
छोटी लिंचौली में रास्ता खुलते ही यात्रा शुरू
केदारनाथ पैदल मार्ग में छोटी लिंचौली में शुक्रवार को रास्ता खुलते ही यात्रा सुचारु हो गई है। हालांकि शुक्रवार को भी दिन में कुछ देर के लिए प्रशासन को तीर्थयात्रियों की सुरक्षा में यात्रा रोकनी पड़ी, लेकिन दोबारा यात्रा शुरू कर दी गई है, जिसके बाद सोनप्रयाग से 400 यात्री केदारनाथ रवाना हुए, जबकि 650 यात्री केदारनाथ से गौरीकुंड लौटे।
शुक्रवार को प्रशासन ने सुबह से ही रास्ता साफ करने के लिए लोनिवि डीडीएमए को निर्देश दिए, जिसके बाद त्वरित गति से मार्ग में मलबा हटाया गया। यहां एसडीआरएफ और पुलिस की मदद से यात्रियों की आवाजाही कराई गई।
प्रशासन और पुलिस ने यात्रियों से भी सजग रहते हुए यात्रा करने का अनुरोध किया है। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि छोटी लिंचौली में रास्ता खोल दिया गया है। मौसम को देखते हुए यात्रा का संचालन किया जा रहा है। विभिन्न पड़ावों पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया गया है।
लिनचौली भूस्खलन वाले स्थान का होगा भूगर्भीय सर्वे
केदारनाथ पैदल मार्ग पर छोटी लिनचौली में हुए भूस्खलन को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए प्रशासन भूगर्भीय सर्वेक्षण कराएगा। बृहस्पतिवार 3 बजकर 30 मिनट पर लिनचौली में भूस्खलन होने से 15 लोग घायल हो गए थे।
इस हादसे में दो व्यक्तियों व एक खच्चर की भी मौत हो गई है। इसके लिए प्रशासन द्वारा छोटी निलचौली में ड्रोन सर्वे करवाया गया, जिससे कारणों का पता चल सके। इसके अलावा डीडीएमए के इंजीनियरों के पास वाकी टॉकी दिए गए है, जिन्हें पहाड़ी के दूसरे छोर पर तैनात किया गया है।
यह सभी इंजीनियर पहाड़ की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। इसके अलावा घटना की सटीक जानकारी के लिए भूगर्भीय सर्वेक्षण करवाया जा जाएगा। इसके लिए वैज्ञानिकों की टीम भी जल्द पहुंच जाएंगी। पहाड़ी से हुए भूस्खलन की हुई घटना का हर तरह से पता चल सकेगा।