{"_id":"56d98e8e4f1c1ba9048b4863","slug":"landslide-on-joshimath-highway-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोशीमठ-मलारी हाईवे पर आया मलबा, 25 मीटर मार्ग क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोशीमठ-मलारी हाईवे पर आया मलबा, 25 मीटर मार्ग क्षतिग्रस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
Updated Fri, 04 Mar 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
जेसीबी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार देर रात करीब दस बजे रैणी गांव के पास भारी मलबा और बोल्डर आने से जोशीमठ-मलारी हाईवे का 25 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हाईवे क्षतिग्रस्त होने से एक बार फिर मलारी घाटी के एक दर्जन से अधिक गांवों की आवाजाही ठप हो गई।
विज्ञापन
मलारी हाईवे विस्तारीकरण के चलते एक माह में चार दिनों से अधिक समय के लिए बंद हो चुका है, जिससे बार-बार ग्रामीणों के साथ ही चीन सीमा पर तैनात आईटीबीपी और सेना के जवानों को भी आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
हाईवे क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को ढाई किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। बीआरओ के कमांडर आर सुब्रमन्यम का कहना है कि हाईवे पर आए मलबे और बोल्डर से हाईवे का बड़ा हिस्सा टूट गया है। यहां पर अब दोबारा हिल कटिंग कर हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। हाईवे सुचारु करने में दो से तीन दिनों का समय लगेगा।
विज्ञापन