फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Landslide Kalsi-Chakrata motorway opened after 17 hours, passengers vehicles remained stranded overnight

Landslide: 17 घंटे बाद खुला जौनसार बावर की लाइफलाइन कालसी-चकराता मोटरमार्ग, रातभर फंसे रहे यात्री व लोडर वाहन

Wed, 28 Aug 2024 09:50 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, साहिया(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, साहिया(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 28 Aug 2024 09:50 PM IST
सार

जौनसार बावर को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले कालसी-चकराता मोटरमार्ग पर स्थित ककाड़ी खड्ड के पास मंगलवार की शाम लगभग चार बजे मलबा आ गया था। इस कारण यातायात ठप हो गया था।

विज्ञापन
Landslide Kalsi-Chakrata motorway opened after 17 hours, passengers vehicles remained stranded overnight
कालसी चकराता मार्ग पर शुरू हुई आवाजाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनसार बावर की लाइफलाइन कालसी-चकराता मोटरमार्ग मलबा आने के कारण 17 घंटे बंद रहा। मंगलवार को पूरी रात सड़क के दोनों ओर सैकड़ों की संख्या में यात्री व लोडर वाहन फंसे रहे। सुबह तक इंतजार के बाद लोगों का सब्र टूट गया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। सुबह 10 बजे मोटरमार्ग खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


जौनसार बावर को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले कालसी-चकराता मोटरमार्ग पर स्थित ककाड़ी खड्ड के पास मंगलवार की शाम लगभग चार बजे मलबा आ गया था। इस कारण यातायात ठप हो गया था। यात्री वाहन व गांवों से सब्जी व अन्य फसल लेकर मंडी जाने वाले सौ से अधिक वाहन फंस गए थे। वाहन चालक और ग्रामीण मार्ग को खुलवाने के लिए अधिकारियों को फोन करते रहे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन


Landslide: पर्थाडीप में आठ घंटे तक अवरुद्ध रहा बदरीनाथ हाईवे, नंदप्रयाग-सैकोट सड़क से हुई वाहनों की आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन



रातभर अधिकारियों को करते रहे फोन, नहीं मिला कोई जवाब
वाहन चालक और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लोनिवि साहिया के अधिकारियों ने मोटरमार्ग को खुलवाने में भारी लापरवाही की। मार्ग पर फंसे लोग रातभर अधिकारियों को फोन करते रहे, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। इससे नाराज ग्रामीणों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

उनका कहना था कि शाम के समय बंद हुई सड़क को खोलने में अनावश्यक देरी की गई। यदि विभाग चाहता तो रात के समय ही मार्ग को खोला जा सकता था। प्रदर्शन करने वालों में संजय दत्त शर्मा, विक्रम सिंह, कुंदन सिंह, मिंटू कुमार, सुंदर सिंह, कल्याण सिंह, चमन सिंह, सूरत सिंह, शशकु राम, राजेश, खुशी राम शर्मा, नारायण सिंह, सूरत सिंह शामिल रहे।

मलबा आने के बाद से लोनिवि की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए थी। लेकिन, पत्थर गिरने का खतरा लगातार बना हुआ था। इस कारण मार्ग को खोलने का कार्य रात के समय शुरू नहीं किया जा सका। सुबह के समय जैसी ही स्थिति अनुकूल हुई तो मार्ग से मलबा हटाकर यातायात को सुचारू कराया गया।
- रचना थपलियाल, अधिशासी अभियंता, लोनिवि साहिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed