Pithoragarh: नारायणपुर में सड़क खोलने के दौरान जेसीबी पर गिरा बोल्डर, ऑपरेटर और अन्य लोगों ने भागकर बचाई जान
शाम करीब छह बजे बीआरओ के जेसीबी ऑपरेटर नरेश यादव सड़क खोल रहे थे। तभी अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिरा और जेसीबी सड़क से 10 मीटर नीचे धौली नदी किनारे गिर गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिथौरागढ़ के धारचूला में तवाघाट सोबला सड़क पर नारायणपुर में सड़क खोलने के दौरान पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने लगे। इसी बीच एक बड़ा बोल्डर बीआरओ की जेसीबी मशीन पर गिर गया। बोल्डर गिरता देख जेसीबी ऑपरेटर और अन्य लोगों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
एनएचपीसी में कार्यरत नवीन जोशी ने बताया की बुधवार को शाम करीब छह बजे बीआरओ के जेसीबी ऑपरेटर नरेश यादव सड़क खोल रहे थे। तभी अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिरा और जेसीबी सड़क से 10 मीटर नीचे धौली नदी किनारे गिर गई।
Uttarakhand: गौंडार-मद्महेश्वर पैदल मार्ग पर बना पुल बहा, दो दिन से फंसे 293 यात्रियों को किया रेस्क्यू
इस दौरान जेसीबी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, सड़क बंद होने से दोनों और दर्जनों वाहन फंसे हुए हैं। गनीमत रही कि ऑपरेटर सही समय पर जेसीबी से बाहर निकल गया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना लोगों ने जिला प्रशासन को दे दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.