फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Landslide in Bhiladu Kanda caused cracks in the house

Dehradun News: भिलाड़ू कांडा में भूस्खलन से मकान में आईं दरारें

Thu, 24 Aug 2023 02:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Landslide in Bhiladu Kanda caused cracks in the house
नगर पालिका के भिलाड़ू कांडा स्थित जिंसी में हुए भूस्खलन से एक मकान में दरारें आ गईं। इस मकान में रहने वाला परिवार दहशत में है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि कैंपटी थत्यूड़ मोटर मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्याें के कारण क्षेत्र में भूस्खलन हो रहा है, जिससे उनके मकान को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

भूसख्लन प्रभावित शुभम ने बताया कि उनके घर से लगभग 150 मीटर नीचे कैंपटी-थत्यूड़ मोटर मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके कारण ठेकेदारों ने जेसीबी से मार्ग का कटान किया। इस दौरान भूस्खलन होता रहा, लेकिन काम जारी रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि 14 मार्च को लोनिवि को इसकी सूचना दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब लगातार बारिश से भूस्खलन बढ़ गया है इससे उनके मकान को भी नुकसान पहुंच रहा है। घर में पांच लोग रहते हैं, भूस्खलन क्षेत्र से उनका घर महज 40 मीटर की दूरी पर है। दहशत के कारण वह रात को सो भी नहीं पा रहे हैं। भूस्खलन से गांव की खेती भी तबाह हो गई है। उन्होंने पालिका प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


लोनिवि ईई लोकेश सारस्वत ने बताया कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में बृहस्पतिवार को विभाग के साथ ही राजस्व की टीम जाएगी। नुकसान का आंकलन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवार का घर मसूरी नगर क्षेत्र में है और सड़क जिला टिहरी गढ़वाल क्षेत्र में है। सड़क निर्माण तीन साल पहले हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालरोड के पास भूस्खलन
इधर भारी बारिश के बाद शहर के मालरोड स्थित एक होटल के पास भूस्खलन हो गया। इस दौरान मालरोड पर घूम रहे पर्यटक और स्थानीय लोग पहाड़ों से गिरते बोल्डर से बाल-बाल बचे। इस दौरान मलबे से एक कच्ची दुकान को थोड़ा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed