बारिश से टूटे पहाड़ से रुकी यात्रा शुरू, बंंद बदरीनाथ हाईवे दोपहर बाद खुला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोशीमठ में टैया पुल के पास देर रात बारिश से मलबा आ गया था। जिस कारण बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया था और दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए थे।
पुलिस और एनडीआरएफ की टीम लैंड स्लाइड वाली जगह के लिए रवाना हुई। बीआरओ मार्ग खोलने में जुट गया। सभी वाहनों को जोशीमठ में रोका गया था।
बदरीनाथ धाम में एक माह में पहुंचे 460024 तीर्थयात्री
गुरुवार को 18,323 तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ धाम में मत्था टेका। 30 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुले थे। इस एक माह में 4,60,024 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं, जबकि विगत वर्ष शुरुआत के एक माह में बदरीनाथ धाम पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या करीब चार लाख थी।
नई दिल्ली से बदरीनाथ पहुंचे तीर्थयात्री रमेश बांगड़ का कहना है कि बदरीनाथ धाम में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में आने का मौका मिला है। बदरीनाथ धाम के दर्शन कर धन्य हो गया हूं।