फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Landslide after rainfall in Dabarkot on Yamunotri Highway policeman Died due to Buried under boulder

Yamunotri Highway: ओजरी डाबरकोट में भूस्खलन, बोल्डर की चपेट में आने से ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत

Sun, 09 Jul 2023 09:30 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 09 Jul 2023 09:30 PM IST
सार

पुलिसकर्मी चमन सिंह डाबरकोट में वाहनों की आवाजाही करा रहे थे। तभी पहाड़ी से बोल्डर रास्ते पर गिर गए। बोल्डर की चपेट में आने से वे घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Landslide after rainfall in Dabarkot on Yamunotri Highway policeman Died due to Buried under boulder
यमुनोत्री हाईवे पर बोल्डर की चपेट में आने से पुलिसकर्मी की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुनोत्री हाईवे पर नासूर बने ओजरी डाबरकोट में रविवार को भूस्खलन हो गया। इस दौरान बोल्डर की चपेट में आने से वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस के हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल चमन सिंह तोमर(37) निवासी बानसू लखवाड़ और उनके साथ एक होमगार्ड जवान ओजरी डाबरकोट के पास भूस्खलन जोन में ड्यूटी पर थे।

विज्ञापन


वे वहां से वाहनों की आवाजाही करा रहे थे। तभी पहाड़ी से बोल्डर रास्ते पर गिर गए। बोल्डर की चपेट में आने से चमन सिंह घायल हो गए। पुलिस जवानों ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी बड़कोट पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषत कर दिया। सीओ बड़कोट सुरेंद्र सिंह भंडारी का कहना है कि शव का पंचनामा भर परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन


Badrinath Highway: छिनका में खतरे के बीच हो रही यात्रा वाहनों की आवाजाही, पहाड़ी से अटके हैं भारी भरकम बोल्डर

विज्ञापन
विज्ञापन

हृदयगति रुकने से महिला तीर्थयात्री की मौत

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आई एक महिला तीर्थयात्री की रविवार को हृदयगति रुकने से मौत हो गई। महिला को पीएचसी जानकीचट्टी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 9 बजे मीनाक्षी मसाले (73) पत्नी वावसो विठोवा मसाले निवासी ग्राम इमगोड़ा पाटिलनगर जिला कोल्हापुर महाराष्ट्र की जानकीचट्टी पार्किंग में अचानक तबीयत खराब हो गई जिससे परिजन तत्काल उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी ले गए जहां डॉक्टरों महिला की हृदयगति रुकने से मौत होना बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed