फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Land will be easily available for Industry in Mountainous 10 mini industrial area

उत्तराखंड: पर्वतीय जिलों में बनाए 10 मिनी इंडस्ट्रियल एरिया, आसानी से मिल सकेगी जमीन

Sun, 23 Feb 2020 10:03 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 23 Feb 2020 10:03 AM IST
सार

  • उद्योग विभाग और सिडकुल ने 6 जिलों में स्थापित किए औद्योगिक क्षेत्र

विज्ञापन
Land will be easily available for Industry in Mountainous 10 mini industrial area
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में नए सूक्ष्म एवं लघु उद्योग लगाने के लिए अब जमीन आसानी से मिल सकेगी। उद्योग विभाग और उत्तराखंड राज्य औद्योगिक विकास निगम (सिडकुल) ने छह जिलों में करीब 18 एकड़ भूमि पर 10 मिनी इंडस्ट्रियल एरिया चयनित कर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया है।

विज्ञापन


इंवेस्टर्स समिट में निवेश एमओयू को धरातल पर उतारने के लिए सरकार ने पर्वतीय जिलों में 10 लघु औद्योगिक क्षेत्र चयनित कर बुनियादी सुविधाओं के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है।
विज्ञापन


सरकार ने एमएसएमई नीति में सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए उचित दरों पर भूमि उपलब्ध कराने के लिए लैंड बैंक बना कर नए औद्योगिक क्षेत्र बनाने की व्यवस्था की है। उद्योग विभाग ने उत्तरकाशी के डुंडा व गवाणा, चमोली के भीमतल्ला व कालेश्वर, अल्मोड़ा के द्वाराघाट में मिनी इंडस्ट्रियल एरिया बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी बनेंगे औद्योगिक क्षेत्र

वहीं, सिडकुल ने उत्तरकाशी के पुरोला, पिथौरागढ़ के मुनस्यारी, टिहरी के सरोठ, नैनीताल के बेतालघाट और अल्मोड़ा के भिकियासैंण में औद्योगिक क्षेत्र में विकसित किए हैं।

नाबार्ड की पोषित योजना के तहत पिथौरागढ़ के विण, देहरादून के रानीपोखरी व विकासनगर, ऊधमसिंह नगर के किच्छा, नैनीताल के भीमताल में नए उद्योगों के लिए औद्योगिक क्षेत्र बनाए जाने हैं। इसके लिए 2.71 करोड़ की धनराशि जारी की गई है।

पहाड़ों में नए एमएसएमई उद्योग लगने से स्थानीय लोगों को ज्यादा रोजगार मिल सकता है। निवेश बढ़ाने के लिए जनपद स्तर पर खाली भूमि का चयन कर मिनी इंडस्ट्रियल एरिया के रूप में विकसित किया जा रहा है।
-सुधीर चंद्र नौटियाल, निदेशक, उद्योग विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed