फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Land was selected for the Kendriya Vidyalaya

Dehradun News: तीन साल बीत गए, साहिया में नहीं बन पाया केंद्रीय विद्यालय

Sun, 10 Dec 2023 12:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Land was selected for the Kendriya Vidyalaya
I58 ग्रामीणों ने दान दी थी साढ़े पांच हेक्टेयर भूमि
विज्ञापन

I

I
I

Iअस्थाई तौर पर विद्यालय के संचालय भवन भी देखा गया थाI



साहिया के जड़वाला में केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि का चयन किया गया था। जड़वाला के ग्रामीणों ने विद्यालय के निर्माण के लिए साढ़े पांच हेक्टेयर भूमि विभाग को दान दी थी। अस्थाई तौर पर जिला पंचायत के विश्राम गृह में विद्यालय के संचालन की स्वीकृति भी मिल गई थी, लेकिन करीब तीन साल बीतने के बाद भी विद्यालय शुरू नहीं हो पाया है।

जौनसार बावर के करीब 100 गांवों का केंद्र साहिया में करीब पांच साल से केंद्रीय विद्यालय शुरू करने की मांग उठ रही है। वर्ष 2018 में स्थानीय लोगों ने विद्यालय के लिए जड़वाला में निशुल्क भूमि देने पर सहमति जताई थी। वर्ष 2020 में तहसील प्रशासन ने भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया था। इसके बाद 58 ग्रामीणों ने भूमि दान दी। डीएम के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने वर्ष 2021 और 2022 में फिर से दो बार भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। यही नहीं भवन निर्माण होने तक अस्थाई तौर पर विद्यालय के संचालन के लिए तत्कालीन एसडीएम ने जिला पंचायत के विश्राम गृह को भी देखा था। इतना सब होन के बाद भी अब तक अस्थाई तौर पर विद्यालय संचालित नहीं हो पाया है। भवन निर्माण का भी कुछ अता-पता नहीं है।
विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत सदस्य जनक सिंह चौहान, भोपाल सिंह, मोहर सिंह ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय के लिए मलेथा और पानुवा गांव के किसानों ने भूमि दान दी थी। विद्यालय में पेयजल आपूर्ति के लिए अलसी और सकनी गांव के ग्रामीणों ने हामी भरी थी। क्षेत्रवासी विद्यालय खुलने की बात से खुश थे, लेकिन प्रशासन की सुस्त चाल के चलते लोग मायूस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



Iपूर्व में जनजातीय क्षेत्र की भूमि को विद्यालय के लिए दान को लेकर स्थिति स्पष्ट करने के लिए जिलाधिकारी की ओर से पत्र आया था। विधिक राय लेकर पत्र का जवाब भेज दिया गया था। जिलाधिकारी के माध्यम से संबंधित से पत्राचार कर मामले में जानकारी मांगी जाएगी। अगर कोई पेंच फंसा है तो उसको दूर किया जाएगा।
I

Iहरगिरी गोस्वामी, एसडीएम, कालसीI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed