{"_id":"6a3e1ba7266ef37492004234","slug":"land-scam-vigilance-raids-homes-of-ias-officers-accused-in-land-scam-dehradun-uttarakhand-news-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: हरिद्वार जमीन घोटाला, मामले में आरोपी आईएएस अधिकारियों के घर विजिलेंस की टीम ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: हरिद्वार जमीन घोटाला, मामले में आरोपी आईएएस अधिकारियों के घर विजिलेंस की टीम ने मारा छापा
Fri, 26 Jun 2026 12:22 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:22 PM IST
सार
हरिद्वार जमीन घोटाले मामले में आईएएस वरुण चौधरी समेत सभी दस आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस सेक्टर देहरादून में मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम ने आज अलग-अलग जगहों पर छापा मारा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरिद्वार जमीन घोटाले के आरोपी आईएएस अधिकारियों के घर विजिलेंस की टीम ने छापा मारा। दिल्ली लखनऊ और रुद्रप्रयाग में कार्रवाई चल रही है। पिछले दिनों मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...अलर्ट! निहंग देहरादून आ रहे: मची खलबली, तुरंत छावनी बना प्रेमनगर, तैनात हुई पुलिस फोर्स ने रोका यातायात
विज्ञापन
पूर्व जिलाधिकारी हरिद्वार को वृहद दंड और नगर आयुक्त रहे वरुण चौधरी को बर्खास्त करने की संस्तुति हुई थी। मामले में आईएएस वरुण चौधरी समेत सभी दस आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस सेक्टर देहरादून में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली, लखनऊ, देहरादून, ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार समेत कुल 11 आवासों, दफ्तरों पर विजिलेंस की टीम पहुंची हैं। यहां पर विभिन्न दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ जगहों से महत्वपूर्ण दस्तावेज विजिलेंस ने कब्जे में लिए हैं।