फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Land mafia is destroying the land of Johar

जोहड़ की जमीन को मिट्टी डाल पाट रहा भू माफिया

Wed, 08 Jan 2020 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Land mafia is destroying the land of Johar
जीवनगढ़ में जोहड़ की जमीन पर डाली गई मिट्टी। - फोटो : VIKAS NAGAR
ग्राम पंचायत जीवनगढ़ के ग्रामीणों ने बादी मुहल्ले में स्थित जोहड़ की भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि लाइन जीवनगढ़ स्थित बादी मोहल्ले में प्राथमिक स्कूल के पीछे सात बीघा में फैला जोहड़ है। बरसात के दिनों में आसपास के क्षेत्र का पानी यहीं पर इकट्ठा होता है लेकिन,माफिया इस जमीन को मिट्टी से भरान कर समतल बना रहा है। अब तक कई टन मिट्टी जोहड़ की भूमि पर डाली जा चुकी है। कहा कि जमीन पर कब्जा होने के बाद बरसात में पानी को निकासी के लिए जगह नहीं मिलेगी। सरकारी अभिलेखों में भी उक्त भूमि जोहड़ के नाम दर्ज है। कहा यदि जोहड़ को पाट दिया गया तो बरसात में आसपास की बस्तियों को खतरा उत्पन्न हो जाएगा। वर्ष 2006 में भी भारी बारिश के चलते बस्ती के लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। तहसीलदार प्रकाश चंद शाह का कहना है कि ग्रामीणों का शिकायती पत्र मिला है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed