फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Land Jihad CM Dhami said-will prepare a manual regarding purchase and sale of land Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: लैंड जिहाद पर सीएम धामी के तेवर सख्त, बोले- मैनुअल पर जो फिट बैठेगा, वही जमीन खरीद पाएगा

Fri, 05 May 2023 08:53 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 05 May 2023 08:53 AM IST
सार

प्रदेश में जमीन खरीदने से पहले खरीदने वाले की सरकार कुंडली खंगालेगी। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और भूमि की खरीद-फरोख्त को लेकर भूमि संबंधी कानून में कड़े प्रावधान करने का फैसला लिया गया। सरकार अब जमीन की खरीद-फरोख्त से पहले खरीदने वाले की कुंडली खंगालेगी। इसके लिए सरकार एक अध्यादेश लाने जा रही है।

विज्ञापन
Land Jihad CM Dhami said-will prepare a manual regarding purchase and sale of land Uttarakhand news in hindi
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में लैंड जिहाद पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तेवर बेहद सख्त हैं। उन्होंने कहा कि भूमि की खरीद-फरोख्त को लेकर प्रदेश सरकार एक मैनुअल तैयार करेगी। जो मैनुअल पर फिट बैठेगा, वही राज्य में जमीन खरीद पाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोग उत्तराखंड में बसने लगे हैं, जिनके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और भूमि की खरीद-फरोख्त को लेकर भूमि संबंधी कानून में कड़े प्रावधान करने का फैसला लिया गया। सरकार अब जमीन की खरीद-फरोख्त से पहले खरीदने वाले की कुंडली खंगालेगी। इसके लिए सरकार एक अध्यादेश लाने जा रही है।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि की खरीद फरोख्त के सरकार जो मैनुअल तैयार कर रही है, उसके अनुरूप जो पात्र होगा, उसे ही राज्य में जमीन खरीदने की इजाजत मिलेगी। इससे संदिग्ध, असामाजिक और अपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों को उत्तराखंड में बसने से रोका जा सकेगा। यह पता लगाना जरूरी है कि उसकी पृ्ष्ठभूमि क्या है? उसका ट्रैक रिकार्ड कैसा है?

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उत्तराखंड धर्म, अध्यात्म, संस्कृति का केंद्र: सीएम 

सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में ऐसे लोग बसने लगे हैं, जिनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस कारण उत्तराखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति व शांत वातावरण में बिखराव की आशंका बनी रहती है, उसे हमें ठीक करना है। उत्तराखंड धर्म, अध्यात्म, संस्कृति और देवों का केंद्र है। इसलिए यहां निकट भविष्य में जो भी जमीन खरीदेगा, उसकी पृष्ठभूमि से लेकर उसके बारे में सारी जानकारी प्राप्त की जाएगी।

ये भी पढ़ें...Kedarnath Dham: यात्रा के लिए आठ मई तक पंजीकरण पर रोक, अगले तीन से चार दिन तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान

मौसम की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा पर आएं-धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि वे मौसम की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा पर आएं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों भारी बर्फबारी के कारण केदारनाथ की यात्रा बाधित हुई थी। इसके बावजूद श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ी है। बकौल धामी, मैंने बीच-बीच में यात्रियों से अपील की थी कि मौसम ठीक हो जाने के बाद ही वे यात्रा पर आएं। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। लेकिन अब मौसम ठीक हो रहा है। फिर भी मैं यह कहना चाहता हूं कि देश-विदेश से जो भी यात्री चारधाम यात्रा पर आ रहे हैं, वे मौसम की जानकारी पहले प्राप्त कर लें। उसके बाद यात्रा पर आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed