Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lakhwar dam workers will surround the Hydroelectric Corporation office today

Dehradun News: लखवाड़ बांध श्रमिक आज जल विद्युत निगम कार्यालय का घेराव करेंगे

Thu, 14 May 2026 06:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
Lakhwar dam workers will surround the Hydroelectric Corporation office today
कालसी। लखवाड़ बांध परियोजना के श्रमिकों ने शुक्रवार (आज) डाकपत्थर स्थित उत्तराखंड जल विद्युत निगम के कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया है। श्रमिक निर्धारित वेतन-भत्ते न मिलने का विरोध करेंगे। श्रमिक तीन दिनों से बांध निर्माण स्थल पर कार्य बहिष्कार कर धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन


सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) के प्रांतीय सचिव लेखराज ने श्रमिकों ने निगम पर आरोप लगाए। निगम ने संविदा कंपनी एलएनटी को श्रमिकों का शोषण करने की छूट दी है। लेखराज ने बताया कि एलएनटी श्रमिकों को निर्धारित वेतन-भत्ते नहीं दे रही है। सुरक्षा और स्वच्छता मानकों की भी अनदेखी की जा रही है। श्रमिकों से जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में काम लिया जा रहा है। लेखराज ने कहा, श्रमिकों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्रमिकों का आरोप है उन्हें उचित वेतन नहीं मिल रहा है। भत्तों का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। कार्यस्थल पर सुरक्षा सुविधाओं का अभाव है। स्वच्छता मानकों की भी अनदेखी हो रही है। श्रमिकों ने निगम से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है। विरोध में सीटू के जिला सचिव अभिषेक भंडारी, संविदा श्रमिक संघ के अध्यक्ष प्रदीप चौहान सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed