फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lakhs of rupees were swindled in the name of making the youth self-reliant

Dehradun News: युवाओं को स्वावलंबी बनाने के नाम पर लाखों की फीस हड़पी

Fri, 27 Jun 2025 12:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees were swindled in the name of making the youth self-reliant
I
विज्ञापन

IIलघु उद्योग विकास परिषद के पदाधिकारियों ने की ठगी, मुकदमा दर्ज
I

I
I
Iयुवाओं को स्वावलंबी बनाने का झांसा देकर लघु उद्योग विकास परिषद (सिडको) के पदाधिकारियों ने लाखों की फीस हड़प ली। पुलिस ने स्वयं जांच करते हुए इस मामले में सिडको के अध्यक्ष सुगंध कुमार समेत चार के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
I
I
I
Iपुलिस के मुताबिक परिषद का कार्यालय अजबपुर कलां में है। संस्था ने 21 अप्रैल 2023 को बिहार के पटना शहर से अपना पंजीकरण कराया था। संस्था के अध्यक्ष सुगंध कुमार, कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार एवं सचिव अभय कुमार हैं। संस्था ने उत्तराखंड में करीब 1300 लोगों को जोड़ा। इनसे प्रति व्यक्ति 6100 रुपये लिए गए। इन्हें झांसा दिया गया कि प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया गया।
विज्ञापन

I
Iदेहरादून कार्यालय में क्रियान्वित लघु उद्योग विकास परिषद के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रदीप सिंह ठाकुर से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वर्तमान में संस्था नौ राज्यों में काम कर रही है। लोगों को स्वावलंबी बनाने व विभिन्न सरकारी योजनाओं को जनहित में प्रचार-प्रसार के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। वहीं, परिषद की कोषाध्यक्ष अंशिका गुप्ता से भी पूछताछ की गई। कर्मचारियों से पूछताछ की गई तो वह परिषद की कार्य प्रणाली के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iइसके बाद संस्था के चेयरमैन सुगंध कुमार को पक्ष रखने के लिए बुलाया गया, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed