फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lakhpati beggar arrested in kashipur railway station

भाईयों ने घर से निकाला तो भीख मांगकर बन गया 'लखपति'

Fri, 13 Jan 2017 08:01 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर Updated Fri, 13 Jan 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
lakhpati beggar arrested in kashipur railway station
money

काशीपुर रेलवे स्टेशन पर बोरा लादे संदिग्ध हालात में घूम रहे भिखारी को जीआरपी कर्मियों ने शक होने पर हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


जब बोरे की तलाशी ली गई तो उसमें लगभग 42 हजार के दो, पांच और दस रुपए के सिक्के भरे मिले।

पूछताछ में पता चला कि विभिन्न जगहों में भीख मांगकर वह 15 साल में सवा तीन लाख रुपए की एफडी करने के साथ ही सवा लाख रुपए बैंक खाते में जमा करवा चुका है।

विज्ञापन

कट्टा लेकर स्टेशन पर घूम रहे एक अधेड़ को पकड़ा

lakhpati beggar arrested in kashipur railway station
money - फोटो : amar ujala

हालांकि, भिखारी के बताए पते के आधार पर तस्दीक करने के बाद जीआरपी कर्मियों ने उसे छोड़ दिया।

बृहस्पतिवार सुबह गश्त कर रहे जीआरपी कर्मियों ने कट्टा लेकर स्टेशन पर घूम रहे एक अधेड़ को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 42 हजार रुपए के सिक्के बरामद हुए।

यह देख जीआरपी कर्मी हैरत में पड़ गए। पूछताछ में उसने बताया कि उसका नाम अमीर हुसैन है और वह सैदरा (रामपुर) का रहने वाला है और पिछले 15 सालों से मुरादाबाद, रामपुर, काशीपुर, हल्द्वानी सहित कई जगहों पर भीख मांग रहा है।

उसकी जमीन हड़पकर उसे घर से निकाल दिया

lakhpati beggar arrested in kashipur railway station
shadow

उसने बताया कि उसके दो भाइयों ने उसके हिस्से ही जमीन हड़पकर उसे घर से निकाल दिया।

इसके बाद भीख मांगकर उसने अपने गांव के बैंक में एक लाख 21 हजार रुपए जमा किए हैं। साथ ही तीन लाख 22 हजार रुपए की एफडी भी की है। पूछताछ में उसने बताया कि वह सिक्कों के बदले नोट लेने की कोशिश कर रहा था, लेकिन कोई देने वाला नहीं मिला। 
जीआरपी चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि भिखारी के पास से प्लास्टिक की बोतल और पॉलीथिन में बांधकर रखे दो, पांच और दस के सिक्के मिले हैं, जो कुल 42 हजार रुपए के हैं। इसके अलावा कुछ नोट भी हैं। उसके गांव में तस्दीक की गई तो कोई संदिग्ध जानकारी नहीं मिली, जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed