फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lakhimpur Kheri Incident: former CM Harish Rawat and 108 Congress Workers arrested during protest in Dehradun

लखीमपुर खीरी प्रकरण: देहरादून में प्रदर्शन के दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत समेत 108 कांग्रेसी गिरफ्तार

Mon, 04 Oct 2021 10:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 04 Oct 2021 10:58 PM IST
सार

प्रदर्शन के दौरान दौरान पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत 108 कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें बाद में निजी मुचलकों पर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
Lakhimpur Kheri Incident: former CM Harish Rawat and 108 Congress Workers arrested during protest in Dehradun
पूर्व सीएम हरीश रावत गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी की घटना और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने पर देहरादून में कांग्रेसियों ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। केंद्र व उत्तर प्रदेश की सरकारों का पुतला फूंकने के बाद कांग्रेसियों ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत के नेतृत्व में एसएसपी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत 108 कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें बाद निजी मुचलकों पर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की निर्मम हत्या के विरोध में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर कांग्रेसियों ने प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों में मौनव्रत व सामूहिक गिरफ्तारी के साथ ही मोदी-योगी सरकारों का पुतला दहन किया गया। इसी के तहत देहरादून में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन से विरोध-प्रदर्शन के साथ एस्लेहॉल चौक तक जुलूस निकाला। जहां पर केेंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकारों का पुतला दहन किया। 
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी बवाल: हिंसक घटना के बाद हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में हाई अलर्ट, पुलिस को चौकसी बढ़ाने निर्देश, तस्वीरें...
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रीतम सिंह ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना को जघन्य हत्याकांड है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे के वाहन से अंजाम दी गई घटना ने जलियांवाला बाग हत्याकांड की याद ताजा कर दी है। भाजपा सरकार हिटलरशाही का परिचय देते हुए आज जनता की आवाज को सत्ता की ताकत के बल पर दबाने का काम कर रही है।

भाजपा की यह हिटलरशाही ज्यादा दिन नहीं चलने वाली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसे अक्षम्य अपराध को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और इसका सड़कों पर उतर कर विरोध करेगी। इसके बाद कांग्रेसियों ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में एसएसपी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों में नोकझोंक हुई। पुलिस हरीश रावत समेत 108 नेताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई। पुलिस लाइन में भी कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बाद में सभी को निजी मुचलकों पर छोड़ दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन पर उतर आई है। भाजपा देश में नफरत के बीच बो रही है। भाजपा सरकारों का यह दमनकारी रवैया ज्यादा दिन तक चलने वाला नहीं है।

जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। कांग्रेस भी तानाशाही भाजपा सरकारों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महामंत्री विजय सारस्वत, पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, संजय पालीवाल, नवीन जोशी, यशपाल राणा, गौरव चौधरी, सीताराम नौटियाल, डॉ. प्रतिमा सिंह, दीप बोहरा, नवनीत कुकरेती आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed