फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lake Will be built in Corbett Tiger Reserve Pakhro Range, Tourists Can Be Do boating

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की पाखरो रेंज में बनेगी झील, पर्यटक उठा सकेंगे बोटिंग का लुत्फ

Sat, 25 Jul 2020 12:47 AM IST
अलका त्यागी जीवन कुमार, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
जीवन कुमार, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 25 Jul 2020 12:47 AM IST
सार

  • बेहतर पर्यटन जोन बनाने की कवायद शुरू

विज्ञापन
Lake Will be built in Corbett Tiger Reserve Pakhro Range, Tourists Can Be Do boating
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ टाइगर डिविजन के पाखरो पर्यटन जोन को विकसित करने की कवायद चल रही है। रामगंगा नदी की तर्ज पर पाखरो में एक झील तैयार की जाएगी, जिसमें पर्यटक आगामी समय में बोटिंग का लुत्फ भी उठा सकेंगे। सीटीआर के अधिकारी इस योजना पर काम में जुट गए हैं। 

विज्ञापन


21 जुलाई को कॉर्बेट फांउडेशन की बैठक कोटद्वार में हुई। बैठक में वन मंत्री हरक सिंह रावत की ओर से पाखरो पर्यटन जोन को विकसित करने पर जोर दिया। बताया कि जिस तरह कालागढ़ से ढिकाला तक रामगंगा नदी को झील का रूप दिया, उसी तर्ज पर पाखरो में भी झील बनाने की योजना है।
विज्ञापन


पाखरो में छोटी-बड़ी नदियों के पानी को एकत्र कर झील तैयार की जा रही है। इस झील में आगामी समय में पर्यटक बोटिंग भी करेंगे। पाखरो को आकर्षक पर्यटक स्थल बनाने की कवायद चल रही है ताकि कॉर्बेट में पाखरो जोन भी पर्यटकों को लुभा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन नदी-नालों से तैयार की जाएगी झील

पाखरो पर्यटन जोन में सोना नदी स्रोत, जसोद, पाखरो, धौलखंड, चपड़ा, सुआ नदी-नालों के पानी को एकत्र किया जा रहा है। पाखरो को पर्यटक स्थल बनाने के पीछे स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मंशा भी है। 
 
21 जुलाई को कोटद्वार में हुई कॉर्बेट फाउंडेशन की बैठक में वन मंत्री की ओर से पाखरो पर्यटन जोन को विकसित करने के लिए कहा गया है। पाखरो पर्यटन जोन में झील बनाने की योजना है, जिसमें पर्यटन बोटिंग कर सकेंगे। इस जोन के विकसित होने से वहां के स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। - राहुल, निदेशक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed