फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lack of parking facilities leads to traffic jams

Dehradun News: पार्किंग की सुविधा नहीं होने से साहिया बाजार में लग रहा जाम

Sun, 21 Dec 2025 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
Lack of parking facilities leads to traffic jams
- सड़कों के किनारे व पुल पर खड़े किए जा रहे वाहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
साहिया। बाजार क्षेत्र में वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा नहीं है। इससे हर समय जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। निर्धारित स्थान नहीं होने से वाहनों को अमलावा नदी के पुल व सड़कों के किनारों पर खड़ा किया जा रहा है। इससे मार्ग पर आवाजाही करने वाले वाहनों को रास्ता नहीं मिल रहा है।

साहिया बाजार आसपास के गांवों का केंद्र है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण खरीदारी के लिए आते हैं। इसके अलावा बाजार से होकर गुजरने वाले मोटर मार्ग से साहिया-क्वानू, साहिया-समाल्टा-माख्टी, साहिया-बडनु, साहिया-उदपाल्टा सहित कई मार्ग जुड़े हुए हैं। इसलिए बाजार से हर दिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। उधर, साहिया आने वाले लगभग 250 से 300 छोटे-बड़े वाहन बाजार क्षेत्र में ही सड़कों के किनारों व अमलावा नदी के पुल पर पार्क कर दिए जाते हैं। इस कारण क्षेत्र में जाम की स्थिति बन जाती है। व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार भसीन, रविंद्र पाल सिंह, मोहन लाल शर्मा, जयपाल सिंह आदि का कहना है कि पार्किंग नहीं होने से चालक जगह-जगह बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े कर खरीदारी करने चले जाते हैं। इससे बाजार आने वाले अन्य लोगों व विभिन्न मोटर मार्गों से गुजरने वाले पर्यटकों के वाहन जाम में फंस जाते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में एक पार्किंग बननी चाहिए। इसके लिए कई बार उपजिलाधिकारी व पुलिस प्रशासन से मांग की जा चुकी है। उप जिलाधिकारी प्रेमलाल ने बताया कि साहिया में वाहनों की पार्किंग के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से बात करके व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed