{"_id":"fb5ca409032d985b11fcfe8c2bed7c13","slug":"labor-become-forest-daroga","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये क्या, श्रमिक को बना दिया वन दारोगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये क्या, श्रमिक को बना दिया वन दारोगा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 25 Feb 2014 11:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन संरक्षक शिवालिक वृत्त की ओर से एक दैनिक श्रमिक को वन दारोगा बनाने के विरोध में वन आरक्षियों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
पदोन्नति के आदेश स्थगित
वन आरक्षी व वन बीट अधिकारी संघ के नेतृत्व में गुस्साए आरक्षी वन संरक्षक के कार्यालय में धरने पर बैठ गए। बाद में वन संरक्षक ने पदोन्नति के आदेश स्थगित कर दिए।
वन आरक्षी/ वन बीट अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष इंद्रमोहन कोठारी के नेतृत्व में कर्मचारी सोमवार को वन संरक्षक कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए।
दैनिक श्रमिक को सीधे वन दारोगा बनाया
आरोप लगाया कि वन दारोगा सेवा (संशोधन) नियमावली 2011 के विपरीत एक दैनिक श्रमिक को सीधे वन दारोगा बना दिया गया है।
कोठारी ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 309 के तहत बनाई गई नियमावली में वन दारोगा पदों पर केवल वन आरक्षियों को ही पदोन्नत किया जा सकता है।
बाद में शिवालिक वृत्त के वन संरक्षक संतोष विजय शर्मा ने आदेशों को स्थगित कर दिया। धरने पर सतेंद्र रावत, अनिल पंवार, गोविंद बिष्ट, देवेंद्र मिश्रा, ओपी सिंह, रमेश कोठियाल, नरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन