फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मेयर सुनील उनियाल गामा और राजपुर विधायक खजान दास ने हरेला के मौके पर पौधे लगाकर लोगों की सुख समृद्धि की कामना की।

सुख और समृद्धि का प्रतीक है हरेला का पर्व

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
मेयर सुनील उनियाल गामा और राजपुर विधायक खजान दास ने हरेला के मौके पर पौधे लगाकर लोगों की सुख समृद्धि की कामना की।
माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। मेयर सुनील उनियाल गामा और राजपुर विधायक खजान दास ने हरेला के मौके पर पौधे लगाकर लोगों की सुख समृद्धि की कामना की। मेयर गामा ने कहा कि हरेला का त्योहार हमें प्रकृति से जोड़ रखने का काम करता है। अंबेडकर नगर मंडल में अध्यक्ष विशाल गुप्ता के नेतृत्व में सभी वार्डों में हरेला मनाया गया और पौधे लगाए गए। मेयर गामा ने कहा कि हरेला हमारे पहाड़ का पारंपरिक त्यौहार है, जिसे अब देश के तमाम हिस्सों में धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण करना आज की जरूरत बन चुका है। हरेला सुख समृद्धि की कामना का त्यौहार है। विधायक खजान दास ने कहा कि हरेला को अच्छी फसल का सूचक माना जाता है। मान्यता है कि जिसका हरेला जितना बड़ा होगा, उसकी खेती उस साल उतनी अच्छी होगी। दर्जाधारी नरेश बंसल ने कहा कि आरएसएस के प्रांत प्रचारक हरीश ने अभियान के रूप में हरेला के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी ली थी, जो आज विशाल रूप धारण कर चुका है। कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश मीडिया प्रभारी विनय गोयल, दर्जाधारी विश्वास डाबर, रविंद्र कटारिया, डॉ आदित्य, अरुण खरबंदा, विपिन खंडूरी, हरेला के संयोजक अंबिका गैरोला, विमला गौड, अनीता गर्ग, मनोज जाटव, संतोष नागपाल, रोहन चंदेल, देवेंद्र पाल, मोंटी, विशाल कुमार, वार्ड अध्यक्ष मनोज जोशी, लव अग्रवाल, मुकेश प्रजापति समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। - कई कार्यक्रमों में शामिल हुए मेयर गामा देहरादून। मेयर सुनील उनियाल गामा शहर भर में हरेला के कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने लक्ष्मण विद्यालय पथरीबाग, एमकेपी महाविद्यालय, रेसकोर्स समेत कई स्थानों पर पौधे लगाए और उनकी समुचित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करना भी बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed