{"_id":"51b107c7e251ab25426024178cebb42a","slug":"kurki-of-patanjali-herbal-park-two-officers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंजलि हर्बल पार्क के दो अधिकारियों की कुर्की की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंजलि हर्बल पार्क के दो अधिकारियों की कुर्की की तैयारी
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 14 Jun 2015 11:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतंजलि हर्बल फूड पार्क कांड में फरार चल रहे पार्क अधिकारी योगेश कुमार और अनिल गोस्वामी के खिलाफ कुर्की की तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
एसआईटी ने कोर्ट से मुनादी की इजाजत ले ली है। इसके बाद सीधे कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आरोपी कानपुर एवं मुजफ्फरनगर के रहने वाले है। उनकी तलाश में पुलिस टीम वहां भी गई थी लेकिन वे हाथ नहीं आए।
गांव पदार्था में ट्रक यूनियन और बाबा रामदेव के फूड पार्क के कर्मियों के बीच हुई हिंसक झड़प में ट्रक यूनियन के पदाधिकारी ट्रांसपोर्टर दलजीत सिंह की मौत हो गई थी। ट्रक यूनियन के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान की ओर से मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने योगगुरु बाबा रामदेव के भाई रामभरत समेत सात सिक्योरिटी गार्डों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
लेकिन पार्क के अधिकारी योगेश कुमार और अनिल गोस्वामी अब भी फरार चले आ रहे हैं। वहीं पार्क प्रबंधन ने भी ट्रक यूनियन के अध्यक्ष समेत तीन लोगों को नामजद करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वीटी अग्रवाल ने बताया कि फरार चल रहे अनिल गोस्वामी एवं योगेश कुमार के खिलाफ कुर्की की प्रारंभिक कार्रवाई की तैयारी कर ली गई है।