फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kunal and abhishek got height in art field

कला जगत का खरा सोना हैं कुणाल, अभिषेक

Tue, 18 Feb 2014 03:54 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 18 Feb 2014 03:54 PM IST
विज्ञापन
kunal and abhishek got height in art field

समंदर की लहरों के बीच काम करने के दौरान दून के कुणाल ने मन की गहराइयों में डूबते-उतराते विचारों को कलम से बांधना शुरू किया।

विज्ञापन


शायद सोचा भी नहीं होगा कि ये कविताएं उन्हें देश-दुनिया में पहचान दिलाने वाली हैं। लेकिन आज उनकी कविताएं फ्रांस में धूम मचा रही हैं। वहां इनका फ्रेंच भाषा में अनुवाद भी किया जा रहा है।

मूलत: टिहरी के टिंगरी गांव और दून में सहस्त्रधारा रोड निवासी कुणाल की 12वीं तक की पढ़ाई सेंट थॉमस कालेज से हुई। हिंदी कविताओं में उनका पहले से ही रुझान था।
विज्ञापन


18 साल की उम्र में वह मर्चेंट नेवी में भर्ती हो गए लेकिन भीतर कविताओं का समंदर उमड़ता रहा। फिलहाल कुणाल हांगकांग में तैनात हैं। हाल ही में कुणाल के कविता संग्रह का विमोचन विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रांस और जर्मनी से मिला बुलावा

kunal and abhishek got height in art field

कुछ समय पूर्व कुणाल के एक मित्र ने उनकी कविताओं को फ्रांस में पढ़ा। यह कविताएं फ्रांस के कवियों तक पहुंची तो उन्होंने इनकी सराहना करते हुए कुणाल को फ्रांस आने का बुलावा भेज दिया।

आठ जनवरी को फ्रांस रोटरी क्लब ने कुणाल को फ्लैग देकर सम्मानित किया गया। फ्रांस के कई साहित्यकारों ने उन्हें प्रशस्ति पत्र दिए।

अब कुणाल को अगस्त में जर्मनी में होने वाले कविता महोत्सव के लिए भी आमंत्रण मिला है।

माता पिता गदगद
29 वर्षीय कुणाल के पिता इंद्रेश नारायण उनियाल आर्डनेंस फैक्ट्री से रिटायर्ड हैं, जबकि माता लक्ष्मी उनियाल गृहिणी हैं। बेटे की कामयाबी पर दोनों गद्गद् हैं।

दून के अभिषेक की बॉलीवुड में एंट्री

kunal and abhishek got height in art field

चांद छुपा बादल में और बालिका वधु जैसे सीरियलों में अभिनय का जलवा बिखेर चुके दून के अभिषेक तिवारी अब बड़े पर्दे पर छाने की तैयारी में हैं। अभिषेक को इंटरनेशनल फिल्म हैरी में लीड रोल मिला है।

बल्लूपुर निवासी अभिषेक तिवारी ने मुंबई में माडलिंग और कई कंपनियों के विज्ञापनों के बाद टीवी का रुख किया। वहां अभिनय के बाद अब उन्हें फिल्म में काम का मौका मिला है।

अभिषेक ने अमर उजाला को फोन पर बताया कि फिल्म हैरी यूनाइटेड किंगडम (यूके) के वैज्ञानिक हीरजी पटेल की जीवनी पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग के लिए इन दिनों उन्होंने सीरियल बालिका वधु से ब्रेक लिया हुआ है।

अभिषेक ने बताया कि उनके अपोजिट यूके की गायिका और मिस इंडिया स्काटलैंड रमीत संधू हैं। जबकि हैरी के बचपन का रोल पाई फिल्म फेम आयुष टंडन निभा रहे हैं।

अभिषेक ने बताया कि नॉन कामर्शियल यह फिल्म हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में बनाई जा रही है। इसके निर्देशक अनिल गजराज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed