फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kumbh Mela 2021: Saints got permission For Ganga Snan at Devprayag Sangam on Makar Sankranti

Kumbh Mela 2021: मकर संक्रांति पर साधु संतों को मिली देवप्रयाग संगम पर स्नान की अनुमति  

Fri, 18 Dec 2020 05:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 18 Dec 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
Kumbh Mela 2021: Saints got permission For Ganga Snan at Devprayag Sangam on Makar Sankranti
Devprayag - फोटो : File Photo

कुंभ मेला प्रशासन ने साधु संतों के अनुरोध पर उन्हें गंगा स्नान की अनुमति दे दी है। पहले स्नान के लिए 14 जनवरी 2021 को मकर संक्रांति पर देवप्रयाग संगम पर साधु संत स्नान कर सकेंगे। जबकि दूसरे स्नान के लिए संतों को बसंत पंचमी को ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट संगम पर स्नान की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन


संगम पर स्नान की अनुमति मिलने से साधु संतों सहित धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक संगठनों से जुड़े स्थानीय लोगों ने इस पर खुशी व्यक्त की है। संतों के स्नान को लेकर यहाँ स्वागत की तैयारियां भी शुरू कर दी गई है ।
विज्ञापन



नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल की अध्यक्षता में गुरुवार को संतों के एक प्रतिनिधिमंडल ने देवप्रयाग में आयोजित होने वाले गंगा स्नान को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए साधु समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत गोपाल गिरी ने कहा कि कुंभ मेला प्रशासन द्वारा देवप्रयाग संगम में मकर संक्रांति के पर्व पर साधु संतों को पहली बार स्नान की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचीन काल में अर्द्धकुंभ व महाकुंभ देवप्रयाग के संगम पर ही लगता था, लेकिन समय काल परिस्थिति व स्थान के अभाव में महाकुंभ को हरिद्वार में स्थानांतरित कर किया गया। जिसे लेकर षड्दर्शन साधु समाज द्वारा वर्तमान राज्य सरकार से पत्र व्यवहार किया गया।

सुबह 8 बजे संगम घाट पर होगी पूजा अर्चना

सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए साधु संतों को प्रथम स्नान की अनुमति मकर संक्रांति को देवप्रयाग संगम व दूसरे स्नान के लिए संतों को बसंत पंचमी को ऋषिकेश के त्रिवेणी संगम पर अनुमति दी गई है।

गोपाल गिरी ने बताया कि 14 जनवरी की सुबह 8 बजे संगम घाट पर साधु संतों द्वारा छड़ी पूजन के साथ मां गंगा की पूजा अर्चना की जाएगी। और फिर सभी संतों द्वारा गंगा में डुबकी लगाई जाएगी।

इस मौके पर कबीर चौरा आश्रम प्रदेश अध्यक्ष महंत कपिल मुनी, पंच नाम जूना अखाड़ा स्वामी इंदर गिरी, गौरी शंकर मंदिर के महंत राकेश गिरी, षड्दर्शन साधु समाज के महामंत्री कपिल महाराज, तीर्थ पुरोहित उत्तम भट्ट, सुभाष ध्यानी, विक्रम सिंह, एसआई  हिमांशु कौशिक आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed