फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kumbh Mela 2021: Saharanpur Businessman Gupta Brothers Dispute with Police in Kumbh Area

हरिद्वार कुंभ मेला 2021: हरकी पैड़ी पर पुलिसकर्मियों से भिड़े सहारनपुर के उद्योगपति गुप्ता बंधु, जांच के आदेश

Wed, 14 Apr 2021 08:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 14 Apr 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
Kumbh Mela 2021: Saharanpur Businessman Gupta Brothers Dispute with Police in Kumbh Area
गुप्ता बंधु - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

सहारनपुर से हरिद्वार पहुंचे गुप्ता बंधुओं के शाही स्नान के बाद सीधे होटल जाने की जिद पर पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया। पुलिसकर्मियों से काफी जद्दोजहद के बाद गुप्ता बंधु होटल पहुंचने में कामयाब हुए। गुप्ता बंधुओं ने निरंजनी अखाड़े के संतों के साथ गंगा स्नान किया। स्नान के बाद संतों वाले रूट से जाने के बजाए हरकी पैड़ी से सीधे होटल चले गए। 

विज्ञापन


उतर प्रदेश के सहारनपुर के निवासी गुप्ता बंधुओं का विवादों से पुराना नाता है। दक्षिण अफ्रीका की राजनीति में दखल रखने से गुप्ता बंधु चर्चा में आए। उत्तराखंड के औली में शादी कराने का मामला हो या फिर हरिद्वार के जीरो जोन में गाड़ियों का काफिला दौड़ाने का विवाद उनका पीछा नहीं छोड़ते। मंगलवार शाम को भी गुप्ता बंधुओं के काफिले की गाड़ियां जीरो जोन में घुस गई थीं। बुधवार को शाही स्नान के बाद गुप्ता बंधु पुलिसकर्मियों से उलझ गए।
विज्ञापन


उत्तराखंड: कुंभ पर सीएम तीरथ बोले- मां गंगा का आशीर्वाद लेकर जाएं, नहीं फैलना चाहिए कोरोना
विज्ञापन
विज्ञापन


गुप्ता बंधुओं ने परिवार और रिश्तेदारों के साथ शाही स्नान किया। संतों के स्नान और वापसी का रूट निर्धारित था। गुप्ता बंधु हरकी पैड़ी से संतों के वापसी रूट के बजाए होटल जाने लगे। इस पर पुलिसकर्मियों ने उनको हरकी पैड़ी बैरियर पर रोक लिया और कहा कि संतों के साथ स्नान किया है तो उनके रूट से ही जाना होगा। गुप्ता बंधु परिवार के साथ होटल जाने की जिद पर अड़ गए और काफी समय तक पुलिस ने नोकझोंक करते रहे। गुप्ता बंधुओं ने पुलिसकर्मियों को आईजी मेला संजय गुंज्याल तक से पहचान होने की धमकी दी। करीब 20 मिनट तक चले विवाद के बाद गुप्ता बंधु होटल चले गए। 

गुप्ता बंधु मामले में डीआईजी ने सात दिन में मांगी रिपार्ट 

हरिद्वार में शाही स्नान के दौरान उद्योगपति गुप्ता बंधुओं के जीरो जोन में जाने और हंगामा करने के मामले में डीआईजी नीरू गर्ग ने जांच के आदेश दिए हैं। डीआईजी ने हरिद्वार एसएसपी को कहा है कि इस पूरे मामले में एसपी सिटी से जांच कराई जाए और सात दिन के भीतर रिपोर्ट प्रेषित की जाए। 

गुप्ता बंधुओं के वाहनों को अनुमति देने पर सवाल 
हरिद्वार विकास समिति के अध्यक्ष रवि बाबू शर्मा ने सहारनपुर के मशहूर उद्योगपति गुप्ता बंधुओं के वाहनों को जीरो जोन और हरकी पैड़ी क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति देने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग की है। बाबू शर्मा ने आमजन और व्यापारियों की उपेक्षा का भी आरोप लगाया है। 

हरिद्वार विकास समिति के अध्यक्ष रवि बाबू शर्मा के अनुसार हरिद्वार महाकुंभ में चारों ओर अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। प्रदेश सरकार कुंभ को भव्य और दिव्य आयोजन का दम भर रही है, लेकिन मेला प्रशासन और पुलिस की तानाशाही के चलते आमजन पैदल चलने को मजबूर हैं।

दूसरी ओर सहारनपुर के बड़े उद्योगपति गुप्ता बंधु की एक नहीं 10-10 गाड़ियों का काफिला जीरो जोन से लेकर हरकी पैड़ी तक घूम रहा है। अधिकारी इन वाहनों को रोकने की बजाय सुरक्षा दे रहे हैं। हरिद्वार की जनता के साथ ऐसा सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रवि बाबू शर्मा ने मामले की जल्द जांच शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed