फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Kumbh Mela 2021: CM Tirath Singh Rawat Told Maa ganga Ashirvad in Kumbh Corona Should Not Spread

उत्तराखंड: कुंभ पर सीएम तीरथ बोले- मां गंगा का आशीर्वाद लेकर जाएं, नहीं फैलना चाहिए कोरोना

Wed, 14 Apr 2021 05:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 14 Apr 2021 05:13 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Kumbh Mela 2021: CM Tirath Singh Rawat Told Maa ganga Ashirvad in Kumbh Corona Should Not Spread
tirath singh rawat - फोटो : एएनआई

हरिद्वार कुंभ को लेकर सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि महाकुंभ का आयोजन कोविड 19 की गाइडलाइन के अनुसार कराया जा रहा है। कुंभ में मां गंगा की अविरल धारा का बहाव है, उनका आशीर्वाद लेके जाएंगे तो, इससे कोरोना नहीं फैसला चाहिए। वहीं, उन्होंने कहा कि कुंभ की तुलना मरकज से करना ठीक नहीं है। मरकज में लोग एक ही हॉल में सोते थे। जबकि कुंभ केवल हरिद्वार तक सीमित नहीं है। मुख्यमंत्री वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

विज्ञापन


शाही स्नान आज : सबसे बड़े मेष संक्रांति स्नान पर दिखा आस्था का अनूठा रूप, देर रात से घाट पर पहुंचे भक्त, तस्वीरें
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुंभ मेला क्षेत्र ऋषिकेश से लेकर नीलकंठ क्षेत्र तक फैला है। स्नान के लिए 16 घाट हैं। अलग-अलग समय पर श्रद्धालु व साधु संत समाज के लोग स्नान कर रहे हैं। मरकज में एक ही हाल में कई कई लोग रहे। एक ही रजाई का अधिक लोगों ने इस्तेमाल किया। कुंभ की व्यवस्थाएं अलग हैं, इसलिए कुंभ की तुलना मरकज से करना सही नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार कुंभ 2021 : अखाड़ों के संतों ने किया शाही स्नान, तस्वीरों में देखें भक्ति की छटा

उन्होंने कहा कि शाही स्नान में अखाड़ों के संत समाज से लेकर लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं ने हरिद्वार कुंभ 2021 में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। 

सीएम ने कहा कि कोविड की विपरीत परिस्थितियों के बीच हमारी सरकार कुंभ को दिव्यता और भव्यता के साथ सुरक्षित ढंग से संपन्न कराया जा रहा है।

मेले में संत समाज की हर सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उनके स्वागत में कोई कमी नहीं है। किसी श्रद्धालु को भी कहीं परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं।



उन्होंने कहा कि कुंभ में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए हर अखाड़े के स्नान का समय निर्धारित है और श्रद्धालुओं के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है। प्रदेश में टीका उत्सव के लिए व्यवस्थाएं पूरी की गई है और टीकाकरण को जिला से लेकर ब्लाक व न्याय पंचायत स्तर पर कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed