फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kumbh mela 2021: Jagadguru Shankaracharya Swaroopanand Saraswati grand entry mangal yatra today

हरिद्वार कुंभ 2021: निकली शंकराचार्य स्वरूपानंद की मंगल यात्रा, छावनी में करेंगे प्रवेश

Thu, 08 Apr 2021 04:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 08 Apr 2021 04:15 PM IST
सार

शंकराचार्य का रथ चंद्राचार्य चौक से भव्य पेशवाई में शामिल हुआ। पेशवाई में गंगोत्री और यमुनोत्री की छड़ी भी शामिल है।

विज्ञापन
Kumbh mela 2021: Jagadguru Shankaracharya Swaroopanand Saraswati grand entry mangal yatra today
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती की प्रवेश मंगल यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार महाकुंभ के क्रम में आज गुरुवार को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती की भव्य प्रवेश मंगल यात्रा निकाली गई। कनखल स्थित मठ से शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का रथ निकला। शंकराचार्य का रथ चंद्राचार्य चौक से भव्य पेशवाई में शामिल हुआ। पेशवाई में गंगोत्री और यमुनोत्री की छड़ भी शामिल है।

विज्ञापन


उत्तराखंड : कुंभ एवं पूर्णागिरी मेले में आने वाली महिलाएं बसों में मुफ्त में कर सकेंगी सफर
विज्ञापन


जगद्गुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती शंकराचार्य नगर स्थित अपनी छावनी में प्रवेश करेंगे। छावनी तक उनकी प्रवेश मंगल यात्रा निकाली जा रही है। ज्योतिष, द्वारका एवं शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती दो अप्रैल की शाम हरिद्वार पहुंचे थे। तभी से कनखल स्थित ज्योतिष मठ में प्रवास पर हैं। गुरुवार को शंकराचार्य बैंड बाजों के साथ नीलधारा स्थित छावनी में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश मंगल यात्रा परशुराम चौक से निकली। यात्रा परशुराम चौक से देवपुरा, तुलसी चौक, शिवमूर्ति, कोतवाली, हरकी पैड़ी, भीमगोड़ा होकर चंडी टापू नीलधारा स्थित श्री शंकराचार्य शिविर पहुंचेगी। कुंभ अवधि तक शंकराचार्य छावनी में ही रहेंगे और साधना करेंगे।

गंगोत्री एवं यमुनोत्री की छड़ पहुंची हरिद्वार 

ज्योतिष एवं द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की प्रवेश मंगल यात्रा के लिए गंगोत्री एवं यमुनोत्री की छड़ भी शामिल है। बुधवार को छड़ हरिद्वार पहुंच गई थी। श्रद्धालुओं ने छड़ के दर्शन कर स्वागत किया। 

शंकराचार्य की प्रवेश मंगल यात्रा, गंगोत्री के शीतकालीन पूजा स्थल मुखवा से मां गंगोत्री की छड़ और यमुनोत्री के शीतकालीन पूजा स्थल खरसाली से मां यमुना की दिव्य छड़ बुधवार को भूपतवाला स्थित हरि कृष्ण धाम पहुंची थी। कृष्ण धाम के परमाध्यक्ष, बदरीनाथ एवं केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों के अलावा स्थानीय लोगों ने छड़ का स्वागत किया।

शंकराचार्य स्वरूपानंद के प्रतिनिधि शिष्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बताया कि पहली बार कुंभ पर्व में शंकराचार्य की प्रवेश मंगल यात्रा में गंगा और यमुना छड़ शामिल हो रही है। बदरीनाथ-केदारनाथ, गंगोत्री-यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहित भी प्रवेश मंगल यात्रा में शामिल रहे। प्रवेश मंगल यात्रा में चकराता जौनसार की पारंपरिक वाद्य यंत्रों की टोली भी शामिल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed