फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kumbh Mela 2021: DGP Ashok Kumar Order for setting up social media monitoring cell in Kumbh

Haridwar Kumbh Mela 2021: कुंभ में सोशल मीडिया मॉनीटरिंग सेल स्थापित करने के निर्देश

Sun, 03 Jan 2021 11:48 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 03 Jan 2021 11:48 AM IST
विज्ञापन
Kumbh Mela 2021: DGP Ashok Kumar Order for setting up social media monitoring cell in Kumbh
डीजपी अशोक कुमार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

डीजीपी अशोक कुमार ने कुंभ में सोशल मीडिया मॉनीटरिंग सेल स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। ताकि, राष्ट्रविरोधी और सांप्रदायिक पोस्ट आदि सामग्री पर नजर रखी जा सके। इसके अलावा उन्होंने भीड़ प्रबंधन के लिए सारी तैयारियां पूरी करने को कहा है। साथ ही पूरे कुंभ क्षेत्र में सीसीटीवी मैपिंग और उसकी निगरानी के भी आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


डीजीपी ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कुंभ को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा। पिछली बैठक में तय हुआ था कि मकर संक्रांति का स्नान कुंभ पुलिस ही कराएगी। लिहाजा, सेक्टरवार पुलिस अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों को बता दिया जाए। इसके साथ ही कुंभ क्षेत्र में रहने वाले बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन समय से कराने के निर्देश भी उन्होंने दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यातायात सुगमता से चले, इसके लिए यातायात निदेशक को प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि प्रबंधन के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना बनाई जाए। ताकि, समय रहते इस पर काम कर तैयारियां की जा सकें। विभिन्न राज्यों से समन्वय स्थापित कर राष्ट्रविरोधी तत्वों, अपराधियों और नामी अपराधियों से संबंधित अभिसूचना इकट्ठा करने के लिए टीमों को भी रवाना किया जाए। कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में मॉकड्रिल शुरू की जाए। इनमें बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, अस्थायी बस अड्डे आदि शामिल किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंभ में आने वाले कराएं कोरोना की जांच : हरिगिरि
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि ने कहा कि कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालु कोरोना की जांच कराकर आएं और रिपोर्ट अखाड़ों को दें, ताकि वह इनकी जांच रिपोर्ट प्रशासन को दे सकें। प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा कि कोरोना की स्थित छह महीने पहले जो थी, अब नहीं है और आगे भी नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्वस्थ होने पर उन्हें जल्द ही चादर ओढ़ाकर सम्मानित करेंगे। 

अखाड़ा परिषद को सोच बदलने की जरूरत: स्वामी त्रिपाठी

प्रयागराज में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक में किन्नर अखाड़े को फर्जी बताए जाने पर किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कड़ी निंदा की है। आचार्य महामंडलेश्वर ने कहा कि सबको साथ लेकर चलने से ही समाज और मनुष्य का विकास होता है। बदलाव दृष्टि का नियम है। अखाड़ा परिषद को भी अपनी सोच बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि किन्नर सनातनी हैं। अपनी आवाज उठाने और हक मांगने में सक्षम हैं।

आचार्य महामंडलेश्वर ने अखाड़ा परिषद के बयान का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि 2019 के प्रयागराज कुंभ में 13 अखाड़े और किन्नर अखाड़े के बीच बहुत मतभेद थे। जूना अखाड़े ने वाद-विवाद खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि अखाड़ा परिषद के कुछ लोग किन्नरों को समाज की मुख्य धारा से जुड़ने से रोड़ा अटका रहे हैं।

किन्नरों का स्वागत करने के बजाय कटाक्ष करने का मौका ढूंढते हैं। ऐसे लोगों को कुएं के मेंढक की तरह नहीं सोचना चाहिए और विचारधारा बदलनी चाहिए। आचार्य महामंडलेश्वर ने उम्मीद जताई है कि 2021 के कुंभ में उत्तराखंड की त्रिवेंद्र रावत सरकार किन्नर अखाड़े को सुविधाएं मुहैया कराएगी।

कुंभ का सफल आयोजन कराने में सरकार सक्षम नहीं : प्रीतम

कांग्रेस ने कुंभ की तैयारी को लेकर प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। शनिवार को कांग्रेस भवन में मीडिया से मुखातिब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार 900 करोड़ से भी कुंभ का सफल आयोजन कराने में सक्षम नहीं है। कुंभ की पहचान सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में है।

पहले इसके लिए करीब 4500 करोड़ रुपये तय किए गए थे। बाद में कोरोना की आड़ लेकर सरकार ने इसका बजट कम कर दिया। सरकार को केंद्र से सहायता नहीं मिल पाई है। इसमें भी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। यह आरोप कांग्रेस नहीं बल्कि खुद भाजपा के केंद्रीय मंत्री लगा रहे हैं। 

स्कूल यूनिफार्म न देने पर सवाल उठाया
सरकारी स्कूलों में छात्रों का यूनिफार्म और किताब न मिलने पर भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने नाराजगी जताई। प्रीतम ने कहा कि प्रदेश सरकार अनिर्णय का शिकार हो गई है। वह छोटे-छोटे फैसले भी नहीं कर पा रही है।

कुुंभ की अधिसूचना जारी होने से पहले पूरे हो जाएंगे सभी काम : कौशिक

प्रदेश सरकार ने कुंभ के सभी काम तय समय पर होने का दावा किया है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का कहना है कि अस्थाई कामों को पूरा करने की डेडलाइन 31 जनवरी तय की गई है। 

विधानसभा में मीडिया से मुखातिब मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि कुंभ के लिए सड़क, पुल और अंडरपास आदि का निर्माण कराया जा रहा है। सरकार ने तय किया है कि कुंभ की अधिसूचना जारी होने से पहले ही निर्माण कार्यकाल पूरे करा लिए जाएंगे। कुंभ के लिए टेंट कालोनी भी बनाई जा रही है।

मंत्री के मुताबिक सभी कार्यदायी संस्थाओं को कहा गया है कि इस तरह से काम करें कि दो माह की अवधि मेें काम पूरा हो जाए और उन्हें भुगतान भी दो माह की अवधि का ही होगा। मुख्य कुंभ से पहले सभी काम पूरे हो जाएंगे और लगातार इसकी निगरानी भी की जा रही है। कुंभ के निर्माण कार्य को लेकर सरकार को लगातार विपक्ष के हमले का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed