फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   2021 Kumbh Mela News in Hindi: All India akhara Council meeting in Haridwar today

कुंभ मेला 2021: अखाड़ा परिषद की मांग, भू-समाधि के लिए विधिवत जमीन दिलाए सरकार

Wed, 26 Aug 2020 09:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 26 Aug 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
2021 Kumbh Mela News in Hindi:  All India akhara Council meeting in Haridwar today
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक - फोटो : amar ujala

अखाड़ों के संत महंत भूसमाधि के लिए लंबे समय जमीन आवंटित करने की मांग कर रहे हैं। आज तक सरकार ने विधिवत तरीके से अखाड़ों को जमीन आवंटित नहीं की है। इस बात को लेकर बैठक में सरकार के रवैये को लेकर नाराजगी जताई गई।

विज्ञापन


खाड़ा परिषद की बैठक में महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने इस पर चिंता जताई कि भूमि आवंटित न होने से साधु संतों के शवों को जल समाधि देनी पड़ती है। कई बार पानी कम होने पर जलसमाधि देना संभव नहीं हो पाता।
विज्ञापन


कुंभ मेला 2021 : श्रद्धालुओं के अनुमान के अनुसार बनाएं पार्किंग और स्नानघाट- मदन कौशिक
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गंगा प्रदूषित होने की दृष्टि से केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जलसमाधि देने पर रोक लगा चुका है। संतों को भू-समाधि दी जा रही है, लेकिन भू-समाधि के लिए आज तक भूमि आवंटित नहीं की है। उन्होंने कहा कि  प्रशासन ने नीलधारा के किनारे भूमि बता तो दी, लेकिन कानूनी तरीके से आवंटित नहीं की। उन्होंने नीलधारा के पास घाट भी बनाने की मांग उठाई।

संतों की हत्या की सीबीआई जांच मांग

परिषद की बैठक में महाराष्ट्र के पालघर में संतों की हत्या का मामला भी उठा। साधु संतों ने एक बार फिर से हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। बैठक में कहा गया कि अभिनेता सुशांत सिंह की मौत की तरह ही महाराष्ट्र के पालघर में 21 अप्रैल को दो साधुओं और उनके ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या के मामले में भी लीपापोती की गई है। सुशांत सिंह की तरह साधुओं की हत्या की जांच भी सीबीआई से कराई जाए, ताकि पूरी साजिश का पर्दाफाश हो सके।

महंत दिग्विजय नाथ और अशोक सिंघल को भारत रत्न दे सरकार
बैठक में राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे स्वर्गीय अशोक सिंघल, गोरखनाथ पीठ के ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ, निर्वाणी अणी के ब्रह्मलीन रामआश्रेय दास, दिगंबर अणि के ब्रह्मलीन महंत रामचंद्र परमहंस को भारत रत्न दिए जाने की मांग की गई है। अयोध्या आंदोलन के दौरान कार सेवकों पर दर्ज हुए मुकदमों को तत्काल वापस किया जाए। अखाड़ा परिषद जल्द अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को ज्ञापन देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed