{"_id":"5f448bb35c9cb93f8461c565","slug":"maha-kumbh-2020-make-parking-and-bathing-according-to-the-estimate-of-devotees-madan-kaushik","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ मेला 2021 : श्रद्धालुओं के अनुमान के अनुसार बनाएं पार्किंग और स्नानघाट- मदन कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ मेला 2021 : श्रद्धालुओं के अनुमान के अनुसार बनाएं पार्किंग और स्नानघाट- मदन कौशिक
Tue, 25 Aug 2020 09:52 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 25 Aug 2020 09:52 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने अगले साल होने वाले कुंभ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के अनुमान के अनुसार स्नानघाट और पार्किंग का निर्माण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मेले में सौंदर्यीकरण आधार स्वच्छता होगा। इसके लिए अधिकारी समय पर काम को पूरा कराएं।
विज्ञापन
सोमवार को विधानसभा स्थित सभा कक्ष में शहरी विकास मंत्री ने कुंभ मेला-2021 सौंदर्यीकरण को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कोविड के कारण बदली हुई परिस्थितियों में विभागों से संशोधित कार्य योजना ली जाए। कुंभ मेले में स्वच्छता पर विशेष फोकस किया जाएगा। सौंदर्यीकरण का आधार स्वच्छता होगा। सॉलिड वेस्ट मैंनेजमेंट के तहत कूड़ा निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
कुंभ मेला के दौरान आश्रम, अखाड़ों और मंदिर के आसपास, शहर के अंदर की सड़कों की मरम्मत कार्य करने के लिए विभाग एस्टीमेट तैयार करें। मेला कमेटी से लोगो (चिन्ह) का परीक्षण कराकर जारी किया जाए। शहर के सौंदर्यीकरण के तहत पेंटिंग, लाइटिंग, साफ-सफाई, घाटों पर साउंड व्यवस्था, हाईवे के किनारे पेंटिंग की जाए। घाटों की साफ-सफाई व मरम्मत कार्य के साथ चेन, रेलिंग और टाइल्स लगाने का भी कार्य किया जाए।
विज्ञापन
मदन कौशिक ने कहा कि श्रद्धालुओं और मेला से संबंधित कार्यों को लेकर जल्द ही अखाड़ों के साथ बैठक की जाएगी। बैठक में सचिव शहरी विकास शैलेश बगोली, आयुक्त गढ़वाल मंडल रविनाथ रमन, मेलाधिकारी दीपक रावत, अपर सचिव एवं निदेशक शहरी विकास विनोद सुमन, अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह, डॉ.ललित नारायण मिश्रा, नगर आयुक्त हरिद्वार शैलेंद्र सिंह नेगी एवं ओएसडी कुंभ मेला महेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।