फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kumbh Covid Testing fraud: CM Tirath singh rawat and Trivendra singh rawat statement

कुंभ में कोविड जांच फर्जीवाड़ा: आमने-सामने आए सीएम तीरथ और त्रिवेंद्र सिंह रावत, पढ़ें किसने क्या कहा

Thu, 17 Jun 2021 10:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 17 Jun 2021 10:01 PM IST
सार

हरिद्वार कुंभ मेले में कोविड जांच को लेकर हुए फर्जीवाड़े पर सीएम तीरथ सिंह रावत और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत अब आमने-सामने आ गए हैं।

विज्ञापन
Kumbh Covid Testing fraud: CM Tirath singh rawat and Trivendra singh rawat statement
सीएम तीरथ सिंह रावत/ त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार कुंभ में कोविड जांच फर्जीवाड़े के मामले में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान जुदा-जुदा हैं। दोनों अपने पाले की गेंद दूसरे के पाले में डालना चाह रहे हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने कहा कि यह मामला उनके मुख्यमंत्री बनने से पहले का है। उनके बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की प्रतिक्रिया भी सामने आई।

विज्ञापन


त्रिवेंद्र ने कहा कि यह जांच में पता चल जाएगा कि मामला किस कालखंड का है। बकौल त्रिवेंद्र, जहां तक मेरी जानकारी है, कुंभ मेले की अधिसूचना हमारे समय में हुई थी, जो पहली अप्रैल से 30 अप्रैल तक के लिए थी। बहरहाल, प्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री के बयानों की सियासी हलकों में खूब चर्चा है।
विज्ञापन


कुंभ कोविड जांच फर्जीवाड़ा: मैक्स सर्विस, लाल चंदानी और नलवा लैब पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंभ मेले में कोविड जांच के फर्जीवाड़े को लेकर बृहस्पतिवार को मीडियाकर्मियों ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से सवाल पूछे थे। गढ़ी कैंट में कोविड केयर अस्पताल का लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया कर्मियों से कहा कि ये मामला पुराना है। मैं मार्च में आया हूं। जब मैंने इसकी छानबीन की। मैं दिल्ली में था, मैंने दिल्ली से आते ही मामले की जांच बैठाई। मैं चाहता हूं कि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यह हत्या के प्रयास का मामला है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि मामले की न्यायिक जांच कराएं। कहा कि जनता के सामने यह भी आना चाहिए कि यह किस दौरान का मामला है। आखिर कब इस तरह के लाखों टेस्ट हुए और कब उन्हें नेगेटिव दिखा दिया गया। मुख्यमंत्री के बयान का स्वागत करता हूं। उस पर मैं गहरी जांच की मांग करता हूं। 

उन्होंने कहा, मुझे ऐसा ध्यान है कि कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिए थे। इसमें टेंडर हमारे समय में नहीं हुआ। यदि टेंडर हुआ होगा तो मेला प्रबंधन के द्वारा हुआ होगा। नोटिफिकेशन हमारे समय में हुआ था, जो एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक का था। अब यह जांच का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए।

जांच से साफ होगा कब की गड़बड़ है, किसकी गड़बड़ है

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार, सरकार होती है। पोजिशन व्यक्ति की बदलती रहती है। कोई भी सरकार यदि उसमें लिप्त है तो उसकी जांच का विधान है। अच्छी एजेंसी से जांच कराकर स्पष्ट हो जाना चाहिए कि कब की गड़बड़ है और किसकी गड़बड़ है। सुसंगत धाराओं में ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

कांग्रेस ने साधा निशाना, आंदोलन की दी चेतावनी
कोविड जांच फर्जीवाड़े में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयानों पर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने कहा कि दोनों नेताओं के बयान से प्रदेश सरकार कठघरे में खड़ी हो गई है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में बड़े लोगों के लिप्त होने की पूरी आशंका है। यह मामला केवल उत्तराखंड का ही नहीं है, हो सकता है कि राष्ट्रीय स्तर पर भी इसके पांव फैले हों।

उन्होंने इसे घोटाला बताते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच हाईकोर्ट के वर्तमान जज की निगरानी में करवाने की मांग की। कहा कि वर्तमान व पूर्व मुख्यमंत्री के विरोधाभाषी बयानों से यह बात तो पुख्ता हो गई कि इस प्रकरण के तार कहीं ऊंची जगह जुड़े हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि मामले में लीपापोती की कोशिश हुई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन छेड़ देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed