फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kumbh covid test scam : AAP protest today, demands judicial inquiry and cm resignation

कुंभ कोविड जांच फर्जीवाड़ा: फर्जीवाड़े के खिलाफ आप का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर फोड़े घड़े

Thu, 24 Jun 2021 12:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 24 Jun 2021 12:24 PM IST
सार

प्रेसवार्ता में आप नेता रविंद्र जुगरान ने कहा कि कोविड जांच में फर्जीवाड़ा से उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश की साख खराब हुई है।

विज्ञापन
kumbh covid test scam : AAP protest today, demands judicial inquiry and cm resignation
घड़े फोड़ कर सांकेतिक विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार कुंभ के दौरान कोरोना जांच में हुए फर्जीवाड़े को लेकर आम आदमी पार्टी आज गुरुवार को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन कर रही है। आप कार्यकर्ता सरकार और भाजपा नेताओं के खिलाफ घड़े फोड़ कर सांकेतिक विरोध कर रहे हैं। 

विज्ञापन


इस क्रम में आप कार्यकर्ताओं ने देहरादून में भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर घड़े फोड़े। हल्द्वानी में कोरोना जांच घोटाले को लेकर जेल रोड चौराहे पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। आप ने कोविड जांच मामले की न्यायिक जांच कराने और मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से इस्तीफे की मांग की है। 
विज्ञापन


कुंभ में कोविड जांच फर्जीवाड़ा: गुरुवार को बयान दर्ज करवाने आ सकते हैं फर्म और लैब संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन


आप नेता रविंद्र जुगरान ने कहा कि कोविड जांच में फर्जीवाड़ा से उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश की साख खराब हुई है। इस मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए। सरकार को सभी कोरोना जांच का ऑडिट कराना चाहिए।

कुंभ में कोविड जांच फर्जीवाड़ा: हाईकोर्ट ने मैक्स प्रबंधन की गिरफ्तारी पर लगाई रोक 

स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आज भाजपा नेताओं के घरों के बाहर सांकेतिक रूप से घड़ा फोड़ कर रोष जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस फर्म को सरकार ने जांच के लिए अनुबंधित किया था। उसी से मिलकर नेताओं और अधिकारियों ने फर्जीवाड़ा किया। 

आप ने घेरा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यालय 

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कुंभ में कोविड निगेटिव जांच फर्जीवाड़ा और पुस्तकालय घोटाले की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के कार्यालय का घेराव किया। पुलिस ने पांच प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

बुधवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ता दोपहर दो बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के खन्ना नगर स्थित कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। ओपी मिश्रा ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने 12 पुस्तकालयों के निर्माण के लिए डेढ़ करोड़ रुपये आवंटित कराए।

पुस्तकालयों के लिए जो जगह दिखाई, वहां पर निजी आवास, बारात घर और धर्मशालाएं थी। उन्होंने कहा कि कुंभ में भी कोविड निगेटिव जांच घोटाले से भाजपा सरकार बेनकाब हुई है। आरोपी के सरकार के नेताओं से नजदीकी संबंध हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि कुंभ की कोविड जांच और पुस्तकालय घोटाले की सीबीआई जांच कराई जाए।

आवाज दबाना चाहती है सरकार
पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा भंडारी ने आरोप लगाया कि कुंभ में कोविड जांच घोटाले की सीबीआई जांच कराने के लिए आम आदमी पार्टी का गुरुवार को प्रदेश की सभी विधानसभाओं में प्रदर्शन है। हरिद्वार में कार्यकर्ताओं की आवाज दबाने के लिए सरकार के इशारे पर उनको गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed