फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kumbh 2027 Forest Department to Fit Radio Collar on Elephant Herd Leader for Real-Time Monitoring Uttarakhand

Uttarakhand: हाथियों के लीडर को रेडियो कॉलर पहना करेंगे निगरानी, हरिद्वार वन प्रभाग में किया गया अध्ययन शुरू

Sat, 25 Jul 2026 04:52 PM IST
Renu Saklani विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 25 Jul 2026 04:52 PM IST
सार

कुंभ 2027 की तैयारियों के तहत हरिद्वार में मानव-हाथी संघर्ष को कम करने के लिए वन विभाग नई तकनीक का सहारा ले रहा है। हाथियों के झुंड की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पहली बार झुंड के लीडर हाथी को रेडियो कॉलर पहनाने की योजना बनाई गई है।

विज्ञापन
Kumbh 2027 Forest Department to Fit Radio Collar on Elephant Herd Leader for Real-Time Monitoring Uttarakhand
जंगली हाथी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंभ मेला-2027 के दृष्टिगत वन विभाग ने हरिद्वार वन प्रभाग में हाथियों की निगरानी के लिए रेडियो कॉलर का इस्तेमाल करने का फैसला किया है। झुंड का नेतृत्व करने वाले हाथी की पहचान कर रेडियो कॉलर पहनाया जाएगा, फिर उसके जरिये पूरे झुंड की निगरानी हो सकेगी।

विज्ञापन


हाथियों के आबादी में आने से रोकने के लिए खाई खोदना, सोलर फेंसिंग जैसे प्रयास किए गए हैं, पर उनसे नुकसान की घटनाएं लगातार हो रही हैं। अब कुंभ मेबे में सुरक्षा के मद्देनजर भारतीय वन्यजीव संस्थान के सहयोग से एक अध्ययन शुरू किया गया है।
विज्ञापन


इसमें संस्थान हाथियों के झुंड की संख्या, वह किस आबादी वाले इलाके में जाते हैं, किस समय जाते हैं, आदि पता करेंगे। फिर झुंड का नेतृत्व करने वाले हाथी को रेडियो कॉलर लगाया जाएगा, इसके बाद पूरे झुंड की निगरानी हो सकेगी। अगर हाथी आबादी वाले क्षेत्रों में आते हैं तो टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर उन्हें जंगल की तरफ भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक में इसकी जानकारी दी गई। बताया गया कि रेडियो कॉलर लगाने की अनुमति का प्रस्ताव पयार्वरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को भेजा गया है।

ये भी पढे़ं...Badrinath Temple:  चढ़ावा हेराफेरी के आरोपियों की संपत्ति खंगालेगी पुलिस, गणना कक्ष में बढ़ाई गई सुरक्षा

डब्लूएफएफ ने रेडियो कॉलर उपलब्ध कराए

हरिद्वार वन प्रभाग के डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि यह अध्ययन मई से चल रहा है। डब्लूआईआई झुंड का नेतृत्व करने वाले हाथी की पहचान कर बताएगा, इसके बाद रेडियो कॉलर लगाए जाएंगे। संस्था ने चार रेडियो कालॅर उपलब्ध करा दिए हैं। पिछले कुंभ में भी चार हाथियों को रेडियो कॉलर लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed