फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Badrinath Temple Offering Scam Police to Probe Assets of Accused Security Tightened in Counting Room Chamoli

Badrinath Temple: चढ़ावा हेराफेरी के आरोपियों की संपत्ति खंगालेगी पुलिस, गणना कक्ष में बढ़ाई गई सुरक्षा

Sat, 25 Jul 2026 11:48 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली) Published by: Renu Saklani Updated Sat, 25 Jul 2026 11:48 AM IST
सार

बदरीनाथ धाम में चढ़ावा हेराफेरी मामले की जांच अब नए चरण में पहुंच गई है। पुलिस आर्थिक पहलुओं पर भी फोकस करते हुए आरोपियों की चल और अचल संपत्तियों की जांच करेगी। वहीं, मंदिर के गणना कक्ष में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है ताकि चढ़ावे की गणना पूरी पारदर्शिता के साथ हो सके।

विज्ञापन
Badrinath Temple Offering Scam Police to Probe Assets of Accused Security Tightened in Counting Room Chamoli
बदरीनाथ मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदरीनाथ धाम में चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण की जांच अब और व्यापक होती जा रही है। पुलिस टीम अब आरोपियों की चल-अचल संपत्तियों की भी जांच करेगी। यदि जांच में आरोपियों के पास आय से अधिक संपत्ति मिलने के प्रमाण मिलते हैं तो इस संबंध में अलग से कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, चढ़ावे की गणना में लंबे समय से अनियमितताएं होने की आशंका जताई जा रही है, जिसकी विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच लगातार जारी है। चढ़ावा संबंधी अभिलेखों का विशेषज्ञों से परीक्षण कराया जा रहा है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

इधर, बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावा गणना कक्ष को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाया गया है। कक्ष में शीशे की दीवार लगाई गई है, जबकि ऊपरी हिस्से में करीब दो फीट ऊंची मजबूत जाली लगाई गई है। इसके अलावा पूरे कक्ष में पांच सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, ताकि गणना प्रक्रिया के दौरान हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा सके और किसी भी संदिग्ध हरकत को तुरंत रिकॉर्ड किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज न्यायालय में होगी सुनवाई 

वहीं, मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल की पुलिस कस्टडी रिमांड पर शनिवार को न्यायालय में सुनवाई होनी है। यदि पुलिस को रिमांड मिलती है तो पूछताछ में मामले से जुड़े कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें...Rudraprayag News: केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में कोहरा, बारिश से बढ़ी ठंड, यात्रा जारी

दूसरी ओर शासन के निर्देश पर मंडलायुक्त की अध्यक्षता में गठित जांच समिति भी मामले की अलग से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया जा रहा है और जिन कर्मचारियों की गतिविधियां संदिग्ध दिखाई दे रही हैं, उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। साथ ही पुलिस टीम मामले को मजबूत बनाने के लिए संबंधित अभिलेखों और वित्तीय दस्तावेजों की भी गहन छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed