फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kumari Selja Corners BJP Government Over Unemployment, Migration, Corruption Crimes in Srinagar

Srinagar: कुमारी सैलजा का वार; बेरोजगारी, पलायन, भ्रष्टाचार और महिला अपराधों पर भाजपा सरकार को घेरा

Thu, 07 May 2026 07:49 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 07 May 2026 07:49 PM IST
सार

कांग्रेस सम्मेलन में उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि मिशन बनाइए, लोगों के बीच जाइए एवं भाजपा सरकार की गलत नीतियों को बेनकाब कीजिए।

विज्ञापन
Kumari Selja Corners BJP Government Over Unemployment, Migration, Corruption Crimes  in Srinagar
कुमारी सैलजा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खूब जोश भरा। उन्होंने बेरोजगारी, पलायन, भ्रष्टाचार और महिला अपराधों का आरोप लगाते हुए भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि देवभूमि में अंकिता भंडारी जैसा प्रकरण शर्म की बात है।

विज्ञापन


कार्यक्रम में कुमारी सैलजा ने कहा कि जब कांग्रेस सरकार में थी, तब भाजपा के लोग रसोई गैस को महंगी बताकर ढोल बजाया करते थे। आज कीमतें कई गुना बढ़ने के बाद भी सिलिंडर न मिलने से रेहड़ी और छोटे ढाबा चलाने वालों की रोजी-रोटी पर संकट है। प्रदेश में पलायन व बेरोजगारी चरम पर है। हालात यह है कि गांव घोस्ट विलेज होते जा रहे हैं। गंगा स्वच्छता का दावा करने वालों के विचारों में प्रदूषण है। इससे प्रदेश की जनता को मुक्त कराना होगा। इसके लिए बुजुर्ग, महिला, युवा हर वर्ग को आगे आना पड़ेगा। इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उत्तराखंड प्रभारी सैलजा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि रोजगार, भू-कानून, मूल निवास व गैरसैंण राजधानी का एक ही हल है और वह है कांग्रेस की सरकार। उन्होंने कहा कि बदलाव जरूरी है नहीं तो तानाशाही चरम पर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


Uttarakhand: केरल चुनाव पर बोलीं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा, हम सरकार बनाकर दिखाएंगे कैसे होता है काम
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

सैलजा और हरीश रावत ने की गणेश गोदियाल की तारीफ

संबोधन के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि हमारे तो पार्टी के अपने हैं ही, आप लोगों के अपने हैं, आप के चहेते हैं। कहा कि चुनाव में ज्यादा मार्जिन दिलाना है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि गणेश गोदियाल आपके कार्यकर्ता हैं। उन पर पार्टी ने अपना विश्वास सौंपा है। 2027 का युद्ध जीतते हैं तो देश में हमारी प्रतिष्ठा बहुत ऊंची हो जाएगी। पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने भी प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल के कार्यों की सराहना की।

अंकिता भंडारी व चंपावत में नाबालिग के रेप मामले में नेताओं ने भाजपा को घेरा

कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में यहां प्रदेश स्तर के नेताओं ने अपने संबोधन में अंकिता भंडारी प्रकरण, चंपाचत में नाबालिग के रेप व अन्य महिला अपराधों के मामले में भाजपा को खूब घेरा। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि बेटियों के साथ हो रहे बलात्कार व अन्य उत्पीड़न के मामलों में भाजपा नेताओं के नाम उजागर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब हम सबके सामने अपना स्वाभिमान बचाने का सवाल है। उन्होंने कहा कि हमारी उम्र के लोगों को अपनी उम्र 10 साल कम करनी चाहिए, जिससे हम लड़ सकें और राज्य को बचा सकें।

पूर्व सीएम रावत ने कहा कि हम पांडव पक्ष हैं और वह कौरव पक्ष हैं। वह हमारे सत्व का चीरहरण करने काम कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। 1200 गांव पलायन से खाली हो गए हैं। 1700 स्कूल बंद हो चुके हैं। कहा अंकिता भंडारी प्रकरण में सीबीआई जांच ठंडे बस्ते में चली गई है। पूर्व मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा 2027 की लड़ाई आसान नहीं है। इसके लिए कांग्रेस को मजबूत करना होगा। पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि कांग्रेस के लिए चुनौती आई है। इसका मुकाबला करने के लिए एकजुट होना होगा। उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि राज्य में महिला अपराध चरम पर है।

कहा अंकिता भंडारी प्रकरण में भाजपा के नेताओं के मुंह से न्याय का एक शब्द नहीं निकला। साथ ही उन्होंने चंपाचत में नाबालिग के साथ रेप की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने भाजपा पर झूठा राष्ट्रवाद दिखाने का आरोप भी लगाया। इस मौके प्रदेश सह प्रभारी मनोज यादव, सुरेंद्र शर्मा,सुमित भुल्लर, पीसीसी वीरेंद्र सिंह नेगी, नगर अध्यक्ष सूरज घल्डियाल, संजय फौजी, राजपाल बिष्ट, कविंद्र इस्टवाल, विनोद बिष्ट, अंजू भट्ट, मीना रावत, सुंदर लाल मुयाल, मदनलाल, सुधांशु नौडियाल, लाल सिंह नेगी, पुष्पेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे। संचालन निशांत कंडारी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed