{"_id":"69fc2fdae4f27e3ceb08879c","slug":"congress-state-in-charge-kumari-selja-arrives-in-uttarakhand-speaks-on-kerala-elections-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: केरल चुनाव पर बोलीं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा, हम सरकार बनाकर दिखाएंगे कैसे होता है काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: केरल चुनाव पर बोलीं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा, हम सरकार बनाकर दिखाएंगे कैसे होता है काम
Thu, 07 May 2026 12:15 PM IST
Renu Saklani
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 07 May 2026 12:15 PM IST
सार
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के विधानसभा ऋषिकेश आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान कुमारी शैलजा ने केरल में पार्टी को मिली जीत पर खुशी जताती हुए कहा कि हम अब वहां लोगों के साथ बेहतर काम कर सकेंगे।
विज्ञापन
कुमारी शैलजा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा, कांग्रेस पार्टी और यूडीएफ ने केरल में बहुमत हासिल कर लिया है। अब, कांग्रेस वहां सरकार बनाएगी और यह दिखाएगी कि लोगों के लिए कैसे काम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में एक नया नेता चुना गया है, और कांग्रेस ने वहां समर्थन देने का फैसला किया है। इस उम्मीद के साथ कि जल्द ही आवश्यक बहुमत हासिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा पांच दिवसीय दौरे पर बुधवार को उत्तराखंड पहुंच गई हैं। आज वह ऋषिकेश में हैं। इसके बाद श्रीनगर में पौड़ी जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। फिर सोनप्रयाग के लिए रवाना होंगी। आठ मई को सुबह हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगी।
विज्ञापन
दर्शन के बाद अगस्त्यमुनि और रुद्रप्रयाग में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और बैठक करेंगी। नौ मई को चमोली जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में भाग लेंगी। शाम को बदरीनाथ पहुंचेंगी। 10 मई को बदरीनाथ धाम में दर्शन करने के बाद वह जोशीमठ में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगी और रात्रि विश्राम श्रीनगर में ही करेंगी।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पीएम मोदी जल्द आ सकते है टिहरी दौरे पर, झील किनारे कोटीकॉलोनी में बड़ी जनसभा कराने की तैयारी
11 मई को दौरे के अंतिम दिन चंबा (टिहरी) में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन का फीडबैक लेंगी और इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।