Mussoorie: परिवार के साथ पहाड़ों की रानी की सैर पर पहुंचे कुमार विश्वास, प्रशंसकों के साथ खिंचवाई फोटो
Kumar Vishwas Mussoorie Visit: कुमार विश्वास सुबह पहाड़ों की रानी की सैर पर पहुंचे। उन्होंने खुशनुमा मौसम का आनंद लिया, साथ ही परिवार के साथ मालरोड भी घूमे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर कवि डाॅ. कुमार विश्वास आज अपने निजी दौरे पर परिवार के साथ मसूरी पहुंचे। इस दौरान उन्होने अपने प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाई। साथ ही जिस बुक शाॅप में अंग्रेजी लेखक रस्किन बांड प्रशंसकों को मिलने आते हैं वह उस बुक शाॅप में भी पहुंचे। उन्होंने रस्किन बांड को अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं भेजी।
कुमार विश्वास सुबह पहाड़ों की रानी की सैर पर पहुंचे। उन्होंने खुशनुमा मौसम का आनंद लिया, साथ ही परिवार के साथ मालरोड भी घूमे। वहीं, मालरोड स्थित एक बुक शाॅप पहुंचे। बुक शाॅप संचालक सुनील अरोड़ा ने उनका स्वागत किया। उन्होंने बताया कि कुमार विश्वास को जब कुर्सी पर बैठने को कहा गया तो उन्होंने कहा कि ये कुर्सी रस्किन बांड की है, इसलिए उस पर नहीं बैठ सकते। लेकिन जब उनको बताया गया कि ये कुर्सी ऑथर की है तो उसके बाद वह कुर्सी पर बैठे।
उन्होंने ऑथर डायरी में लिखा कि पहाड़ों की रानी मसूरी में तीन दशक पहले जिस कुर्सी पर अपने प्रिय लेखक रस्किन बांड को बैठे देखा था, आज उस पर बतौर लेखक बैठकर ईश्वर के प्रति कृतज्ञ हुआ। वहीं, मीडिया कर्मियों ने उनसे बात करने की कोशिश की तो उन्होंने निजी दौरा बताकर बात करने से मना कर दिया ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.