फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kotwali police have so far searched more than 70 CCTV

Dehradun News: संदिग्धों की तलाश के लिए 70 से अधिक कैमरे खंगाल चुकी पुलिस

Wed, 19 Jul 2023 12:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Kotwali police have so far searched more than 70 CCTV
विज्ञापन

सब रजिस्ट्रार कार्यालय में चोरी के प्रयास का मामला

सब रजिस्ट्रार कार्यालय विकासनगर में चोरी के प्रयास मामले में कोतवाली पुलिस अब तक 70 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाल चुकी है। जिसमें दो संदिग्ध दिखाई दिए हैं। जिनके हुलिए के आधार पर पुलिस उन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए बीते सोमवार को जिलाधिकारी सोनिका ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय का निरीक्षण किया था। सुरक्षा की दृष्टि से रिकाॅर्ड रूम को सील कर दिया गया था।



कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि चौकी प्रभारी हरबर्टपुर पंकज कुमार को जांच अधिकारी बनाया गया है। पुलिस सब रजिस्ट्रार कार्यालय के साथ ही विकासनगर रोड, सहारनपुर रोड, देहरादून रोड, बरोटीवाला रोड पर स्थित 70 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाल चुकी है। जिसमें दो संदिग्ध दिखाई दे रही हैं। जिनकी तस्दीक करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस चोरी के प्रयास के साथ ही फाइल गायब करने के एंगल पर जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि संदिग्धों के पकड़े जाने पर ही तस्वीर साफ होगी। बतादें कि बीते शनिवार की रात को चोरों ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय में चोरी का प्रयास किया था। चोरों ने कार्यालय के दो कैमरे तोड़ दिए थे। ऊपरी मंजिल में बने सब रजिस्ट्रार कार्यालय के बगल के कक्ष के ताले तोड़ने का प्रयास किया था। इस दौरान रात्रि ड्यूटी में तैनाती पीआरडी जवान को देख चोरी का प्रयास कर रहे दोनों लोग भाग खड़े हुए थे। पीआरडी जवान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वारदात के बारे में जानकारी जुटाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed