फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kotdwar : wild elephant came on main road, public scared

उत्तराखंडः कोटद्वार-कुंभीचौड़ मुख्य मार्ग पर धमका हाथी, लोगों ने भागकर बचाई जान 

Wed, 29 Jan 2020 05:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 29 Jan 2020 05:30 PM IST
सार

  • मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों के उड़े होश, मची भगदड़ 
  • किसानों के खेत किए चट, लोगों ने हो हल्ला कर जंगल में खदेड़ा 

विज्ञापन
kotdwar : wild elephant came on main road, public scared
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

लैंसडौन वन प्रभाग वन सीमा से सटे सनेह क्षेत्र के ग्रामीणों को हाथी के आतंक से निजात नहीं दिला पा रहा है। क्षेत्र के कुंभीचौड़ में धमके हाथी ने बुधवार को जमकर आतंक मचाया। हाथी ने इस दौरान मॉर्निंग वॉक पर जा रहे लोगों को दौड़ाया और दो किसानों के खेतों में घुसकर गेहूं की फसल रौंद डाली। हाथी के सुबह मुख्य मार्ग पर टहलने को लेकर लोग भयभीत हैं। उन्होंने वन विभाग से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब छह बजे लैंसडौन वन प्रभाग के जंगल से निकलकर एक विशालकाय टस्कर हाथी कुंभीचौड़ के मनकामेश्वर मंदिर से होते हुए कुंभीचौड़ चौराहे पर धमक गया। चौराहे पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लोगों के हाथी को देखते ही होश उड़ गए। लोगों ने वहां से भागने में ही भलाई समझी। काफी देर चौराहे पर खड़ा रहने के बाद हाथी कुंभीचौड़ चौराहे से कोटद्वार की ओर मुख्य मार्ग पर चल पड़ा।
विज्ञापन

 

आंदोलन की चेतावनी

हाथी को सामने देख लोगों में भगदड़ मच गई। उन्होंने विपरीत दिशा में दौड़ लगाकर अपनी जान बचाई। इसके बाद हाथी सड़क से ऊपर की ओर जा रहे मार्ग पर चलकर सतीश पंत और रमेश के खेतों में पहुंच गया। उसने गेहूं की फसल चट कर दी। निकटवर्ती घरों के लोगों ने हो हल्ला कर सुबह सात बजे किसी प्रकार हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा।

पूर्व प्रधान दीपक पांडे, गजेंद्र रावत, सतीश पंत ने वन विभाग पर हाथी की रोकथाम नहीं करने का आरोप लगाया। कहा कि वन विभाग द्वारा लगाई गई सौर ऊर्जा बाढ़ के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण हाथी वहां से आबादी में घुस रहा है।

उन्होंने वन विभाग से सौर ऊर्जा बाढ़ की मरम्मत कराने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। उधर, कोटद्वार रेंज अधिकारी बीबी शर्मा ने बताया कि उनको कुंभीचौड़ में सुबह हाथी के आने की जानकारी नहीं है। सौर ऊर्जा बाढ़ की शीघ्र मरम्मत की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed