{"_id":"5d9314cc8ebc3e01314994fd","slug":"kotdwar-returning-home-after-stealing-got-hit-by-current-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वारः चोरी कर लौट रहा था घर, करंट की चपेट में आया, हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वारः चोरी कर लौट रहा था घर, करंट की चपेट में आया, हो गई मौत
Tue, 01 Oct 2019 02:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 01 Oct 2019 02:36 PM IST
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के कोटद्वार में एक व्यक्ति की कंरट लगने से मौत हो गई। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। पुलिस इस मामले को वन्यजीवों से फसल की सुरक्षा के लिए तार डालकर करंट छोड़ने से जुड़ा बता रही है।
कलालघाटी चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा ने बताया कि मंगलवार पूर्वाह्न करीब नौ बजे पुलिस को झंडीचौड़ उत्तरी में एक खेत में एक व्यक्ति के मृत पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर जाकर शव को कब्जे में ले लिया गया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतक की पहचान राम सिंह (47) पुत्र प्रेम सिंह निवासी झंडीचौड़ उत्तरी के रूप में की गई है। घटनास्थल पर एक सरिया का बंडल और तार मिला है। ग्रामीणों ने बताया कि राम सिंह को करंट उस वक्त लगा, जब वह खेतों के बीच बनी सिंचाई गूल के रास्ते अपने घर जा रहा था। इस बीच एक खेत के किनारे जंगली जानवरों से बचाव के लिए तार पर छोड़े गए करंट से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मंगलवार सुबह करीब नौ बजे स्थानीय निवासी विक्रम सिंह को राम सिंह गूल के रास्ते पर पड़ा मिला। उसने घटना की जानकारी स्थानीय पार्षद अमित नेगी और ग्रामीणों को दी। राम सिंह की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत करंट लगने से हुई है।
शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। अभी तक परिजनों की ओर तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पिछले माह खेत में छोड़े गए करंट से हुई थी हाथी की मौत
भाबर के झंडीचौड़ पूर्वी में 10 सितंबर को ऐसे ही खेत में छोड़े गए करंट से एक हाथी की मौत हुई थी। तब वन विभाग ने करंट छोड़ने के आरोपी काश्तकार के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज करते हुए उसे हिरासत में लिया था। तब से आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल में है। लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज के अधिकारी बीबी शर्मा का कहना है कि कोई भी व्यक्ति या संस्था वन सीमा से सटे क्षेत्रों या खेतों की तारबाड़ में करंट नहीं छोड़ सकता है। ऐसा करना अपराध की श्रेणी में आता है।