Kotdwar: लिफ्ट के बहाने वाहन चालकों को प्रेमजाल में फंसाती थी युवती, फिर दोस्त संग मिलकर ऐसे करते थे ब्लैकमेल
Kotdwar News: एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें उसने बताया कि एक महिला व उसके पुरुष मित्र ने उसे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर उनसे मोटी रकम वसूल ली है।
विस्तार
कोटद्वार कोतवाली पुलिस की टीम ने वाहन चालकों को ब्लैकमेल कर वसूली करने के आरोप में बिजनौर के युवक-युवती को गिरफ्तार किया है। दोनों वाहन चालकों को प्रेम जाल में फंसाकर उनकी अश्लील वीडियो व फोटो बना लेते थे और फिर उन्हें दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर वसूली करते थे। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया है।
कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि सोमवार को कोटद्वार निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें उसने बताया कि एक महिला व उसके पुरुष मित्र ने उसे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर उनसे मोटी रकम वसूल ली है।
पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर गठित पुलिस व सीआईयू की टीम ने मामले की जांच करते हुए आरोपी नवजोत सिंह निवासी ताहरपुर, नजीबाबाद बिजनौर और निधि शर्मा निवासी ग्राम प्रेमपुरी, मंडावली, बिजनौर यूपी को गिरफ्तार कर लिया।
Uttarakhand: अब छात्रों को नौकरी दिलाने में मददगार बनेगा AI, कंपनी तक आपका बॉयोडेटा पहुंचाएगा सॉफ्टवेयर
इस तरह से करते थे ब्लैकमेल
कोतवाल रमेश तनवार ने आरोपियों से हुई पूछताछ का हवाला देते हुए बताया कि निधि शर्मा वाहन चालकों से लिफ्ट मांगती थी और फिर उनसे दोस्ती कर उन्हें अपने प्रेम प्रसंग में फंसाती थी। इसके बाद अपने प्लान के अनुसार चालक को अपने साथ कमरे में ले जाती थी। कुछ समय बाद योजनाबद्ध तरीके से निधि शर्मा का पुरुष मित्र कमरे में आकर दोनों की आपत्तिजनक हालत में वीडियो बना लेता था और चालक को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रकम वसूलता था। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी अब तक दर्जनों लोगों को अपनी साजिश का शिकार बना चुके हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.