फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kotdwar-Pauri National Highway included in Orange Zone list 10 danger zones within 16 km radius

Kotdwar-Pauri NH: ऑरेंज जोन सूची में शामिल हुआ हाईवे, आपदा से 16 किमी के दायरे में बने 10 डेंजर जोन

Fri, 18 Aug 2023 07:08 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 18 Aug 2023 07:08 PM IST
सार

Kotdwar News: नजीबाबाद-पौड़ी नेशनल हाईवे पौड़ी जनपद के साथ ही रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद को मैदानी क्षेत्र से जोड़ता है। इसीलिए इस नेशनल हाईवे को सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है।

विज्ञापन
Kotdwar-Pauri National Highway included in Orange Zone list 10 danger zones within 16 km radius
कोटद्वार पौड़ी हाईवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नजीबाबाद-पौड़ी नेशनल हाईवे के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। स्थिति यह है कि इस बार की आपदा से कोटद्वार और दुगड्डा के बीच 16 किमी. के दायरे में ही करीब छह नए डेंजर जोन बन गए हैं। नए को मिलाकर एनएच पर कुल 10 डेंजर जोन बन गए हैं। एनएच विभाग की ओर से एनएच की स्थिति को देखते हुए इसे ऑरेंज जोन की सूची में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


नजीबाबाद-पौड़ी नेशनल हाईवे पौड़ी जनपद के साथ ही रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद को मैदानी क्षेत्र से जोड़ता है। इसीलिए इस नेशनल हाईवे को सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार की आपदा ने नेशनल हाईवे की स्थिति को काफी खस्ताहाल कर दिया है।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों की मानें तो एनएच पर लगातार खतरा मंडरा रहा है। इसे देखते हुए पूर्व में विभाग की ओर से टर्नल का विकल्प तलाशा गया था, लेकिन टनल का विकल्प भी दुगड्डा के फतेहपुर से आगे ही संभव हो पा रहा है। कोटद्वार और दुगड्डा के बीच टनल का विकल्प संभव न होने से भविष्य में एनएच का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है। कोटद्वार और दुगड्डा के बीच एनएच के एक ओर जहां खोह नदी बहती है। वहीं, दूसरी ओर कच्ची पहाड़ियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मलबा आने से एनएच पर डेढ़ घंटे रही आवाजाही बाधित

पौड़ी नेशनल हाईवे पर लालपुल के समीप मलबा आने से एनएच करीब डेढ़ घंटे हल्के वाहनों की भी आवाजाही बंद रही। एनएच प्रशासन ने जेसीबी से मलबा हटाकर मार्ग पर आवाजाही शुरू करवाई।

एनएच के अवर अभियंता अरविंद जोशी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे लालपुल के समीप मलबा आने से एनएच बंद हो गया। एन प्रशासन ने जेसीबी से मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई।

उन्होंने बताया कि एनएच पर लोनिवि गोदाम और लालपुल के समीप पहाड़ी पर प्राकृतिक स्रोत रिचार्ज होने से पानी के साथ लगातार मलबा आ रहा है। मलबे को एक साथ हटाने पर पहाड़ी में फंसे बोल्डरों के एनएच पर गिरने की संभावना बनी हुई है। इसीलिए यहां पर मलबे को धीरे-धीरे साफ किया जा रहा है।

इस बार की आपदा से एनएच को भारी नुकसान पहुंचा है। एनएच पर कोटद्वार और दुगड्डा के मध्य छह नए डेंजर जोन बन गए हैं। विभाग ने संभावित खतरे को देखते हुए पौड़ी नेशनल हाईवे को ऑरेंज जोन की सूची में शामिल किया हुआ है।  
- अरविंद जोशी, अवर अभियंता एनएच खंड लोनिवि धुमाकोट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed