{"_id":"68793347ff9e401f100efe7d","slug":"kotdwar-news-teenage-girl-died-due-to-snakebite-family-crying-badly-2025-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar: सो रही थी किशोरी, चुभन हुई तो घरवालों को बुलाया, बिस्तर पर सांप देख उड़े होश, मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar: सो रही थी किशोरी, चुभन हुई तो घरवालों को बुलाया, बिस्तर पर सांप देख उड़े होश, मौत से मचा कोहराम
Thu, 17 Jul 2025 11:02 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:02 PM IST
सार
किशोरी अपने बिस्तर पर सो रही थी तभी एक सांप ने उसके कान पर डंस लिया। कुछ चुभन होने पर उसने परिजनों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
सांप
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के लालवाला क्षेत्र में सर्पदंश का शिकार हुई एक 16 वर्षीय किशोरी पायल ने श्रीनगर के बेस अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
एसआई जयपाल सिंह ने बताया कि बिजनौर के मुरादबक्शपुर निवासी पायल बुधवार रात अपने बिस्तर पर सो रही थी तभी एक सांप ने उसके कान पर डंस लिया। कुछ चुभन होने पर उसने परिजनों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
Uttarakhand: प्रदेश के मदरसों में छात्रवृत्ति धांधली पर सीएम धामी सख्त, दिए जांच के आदेश
विज्ञापन
परिजनों ने लाइट जलाकर देखा तो बिस्तर में सांप मौजूद था। गंभीर हालत में पायल को तत्काल बेस अस्पताल लाया गया, जहां बृहस्पतिवार सुबह लगभग 6 बजे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी की।