फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hemanti a resident of Rathi village in Pithoragarh got a job at the employment fair in haldwani

Uttarakhand News: दिव्यांग पिता और बीमार मां का सहारा बनेगी हेमंती, नियुक्ति पत्र पाकर छलके आंसू

Sat, 15 Nov 2025 11:12 AM IST
हीरा मेहरा अमित गंगोला
अमित गंगोला Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 15 Nov 2025 11:12 AM IST
सार

हेमंती की आंखें उस समय नम हो गईं जब उन्हें रोजगार मेले में नौकरी मिली। धारचूला के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र से पहली बार हल्द्वानी पहुंची हेमंती पर दिव्यांग पिता, बीमार मां और दो छोटे भाई-बहनों की जिम्मेदारी है। 

विज्ञापन
Hemanti a resident of Rathi village in Pithoragarh got a job at the employment fair in haldwani
हेमंती धामी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गरीबी और पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ उठाए हेमंती की आंखें उस समय नम हो गईं जब उन्हें रोजगार मेले में नौकरी मिली। धारचूला के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र से पहली बार हल्द्वानी पहुंची हेमंती पर दिव्यांग पिता, बीमार मां और दो छोटे भाई-बहनों की जिम्मेदारी है। शुक्रवार को रोजगार मेले में उन्हें निदेशक संजय कुमार ने रुद्रपुर स्थित एक कंपनी का नियुक्ति पत्र दिया। वह सोमवार से नौकरी ज्वाइन करेंगी।

विज्ञापन

जनपद पिथौरागढ़ के काली नदी के तट पर स्थित राथी गांव निवासी हेमंती (19) धामी के किसान पिता सड़क हादसे में दिव्यांग हो गए। मां ने खेती और पशुपालन कर तीन बच्चों को पाला। कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते कक्षा 12 पास करने के बाद पढ़ाई जारी रखना संभव नहीं था। युवती ने गांव से निकलकर नौकरी की तलाश में शहर जाने का निर्णय लिया। इसके बाद वह बिंदुखत्ता निवासी अपने रिश्तेदार के वहां आ गई। हेमंती का कहना है कि यह नौकरी उनके जीवन का पहला मजबूत कदम है। वह भाई-बहनों को अच्छी शिक्षा देंगी और माता-पिता को गरीबी से उबरने में मदद कर पाएंगी।

विज्ञापन

संघर्ष के बाद पाई नौकरी
बिंदुखत्ता निवासी 22 वर्षीय जगदीश दानू रोजगार मेले में नौकरी मिलने से काफी खुश हैं। 12वीं के बाद उन्होंने आईटीआई कर रोजगार की तलाश की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इस दौरान उनके पिता का देहांत हो गया और मां और दो छोटी बहनों की जिम्मेदारी उन पर आ गई। करीब एक साल तक उन्होंने किसानी का भी काम किया। अब उनका लक्ष्य अन्य डिग्री लेकर जीवन में बड़ा मुकाम हासिल करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सपना पूरा करने को कॉल का इंतजार
बरेली रोड स्थित अब्दुला बिल्डिंग निवासी 33 दिलीप वार्ष्णेय मसाले बेचने का काम करते हैं। दिव्यांग होने के बावजूद बैंक में जाने की उनकी इच्छा उन्हें रोजगार मेले तक खींच लाई। प्राइवेट बैंकों में नौकरी के लिए उन्होंने इंटरव्यू दिया। अब उन्हें इंतजार है उस कॉल का जो उनके नौकरी के सपने को पूरा करेगी।

स्नातक पास युवा सिक्योरिटी गार्ड बनने के लिए पहुंचे
जिला नगर सेवायोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में 12 अभ्यर्थियों का नौकरी के लिए चयन किया गया। 122 को दूसरे चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया। निदेशक संजय कुमार की ओर से दो युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। शुक्रवार को कार्यालय परिसर में आयोजित मेले में 393 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। सबसे अधिक 150 से अधिक उम्मीदवार एचडीएफसी और एक्सेस बैंक के लिए करीब 100 युवा पहुंचे। आलम यह था कि स्नातक पास युवा सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए भी आवेदन करते दिखे। वहीं टोल टैक्स कर्मी बनने के लिए एमबीएम पास बेरोजगारों ने आवेदन किया। इस दौरान नगर सेवायोजन अधिकारी प्रियंका गड़िया, सुरेश पाठक, खजान पाठक, रक्षिता जोशी, बीना काण्डपाल, नेहा आर्या, शंकर लाल, प्रताप सिंह, उत्तम बिष्ट, विजेंद्र लाल सहित कार्मिक उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed