फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kotdwar News five year old girl student died in school doctor said she was bitten by a poisonous insect

Kotdwar: स्कूल में हालत बिगड़ने पर पांच साल की छात्रा की मौत, चिकित्सक ने कहा- जहरीले कीड़े ने काटा

Thu, 11 Jul 2024 07:16 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 11 Jul 2024 07:16 PM IST
सार

सुबह खुशी स्कूल गई थी। जहां हालत बिगड़ने पर वह बेसुध हो गई। बाद में अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेस अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने खुशी को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Kotdwar News five year old girl student died in school doctor said she was bitten by a poisonous insect
बच्ची की मौत की खबर सुनकर बिलखती मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्कूल में हालत बिगड़ने के कुछ मिनटों बाद पांच वर्ष की एक छात्रा की मौत हो गई। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि छात्रा कई दिनों से अस्वस्थ चल रही थी, वहीं बेस अस्पताल के चिकित्सक ने सांप या किसी विषैले कीड़े के काटने से बच्ची की मौत होने की आशंका जताई है। रोते-बिलखते परिजन बेटी का शव घर ले गए।

विज्ञापन


कलालघाटी निवासी दंपती मुकेश रावत एवं रेखा की पुत्री खुशी (5) लिटिल चिल्ड्रन होम एकेडमी कण्वघाटी में यूकेजी में पढ़ती थी। बृहस्पतिवार सुबह खुशी स्कूल गई थी। जहां हालत बिगड़ने पर वह बेसुध हो गई। परिजनों से संपर्क नहीं होने पर स्कूल संचालक प्रीतम सिंह खुशी को उसके घर ले गए। खुशी के माता-पिता घर पर नहीं मिले।
विज्ञापन


एक पड़ोसी की मदद से खुशी की मां रेखा को बुलाया गया। प्रीतम और रेखा खुशी को पीएचसी कलालघाटी लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने खुशी को बेस अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने खुशी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Rudraprayag News: अलकनंदा पर बेलनी में निर्माणाधीन पुल के एबेंडमेंट से गिरा मजदूर, मौत

Kotdwar News five year old girl student died in school doctor said she was bitten by a poisonous insect

बेस अस्पताल के चिकित्सक डॉ.इमरान का कहना है कि बच्ची के पैर में सांप या किसी जहरीले कीड़े के काटने के निशान मिले हैं। वहीं, स्कूल संचालक प्रीतम सिंह ने सांप के काटने से इनकार किया। उन्होंने बताया कि खुशी को निमोनिया की समस्या थी और वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी।

वह पहले भी कक्षा में सो जाती थी। वह बुधवार को स्कूल नहीं आई थी। बृहस्पतिवार को भी वह कक्षा में बेसुध हो गई। उठाने पर भी जब वह नहीं उठी, तो उसे उपचार के लिए ले जाया गया। वहीं, खुशी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed