{"_id":"668f8cbd9bbc3f8080078e0b","slug":"laborer-died-after-falling-from-the-abutment-of-an-under-construction-bridge-on-the-alaknanda-rudraprayag-news-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: अलकनंदा पर बेलनी में निर्माणाधीन पुल के एबेंडमेंट से गिरा मजदूर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: अलकनंदा पर बेलनी में निर्माणाधीन पुल के एबेंडमेंट से गिरा मजदूर, मौत
Thu, 11 Jul 2024 01:14 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 11 Jul 2024 01:14 PM IST
सार
बेलनी में निर्माणाधीन पुल के एबेंडमेंट से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन
मजदूर की मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय में बदरीनाथ-गौरीकुंड हाईवे को जोड़ने के लिए अलकनंदा नदी पर प्रस्तावित 200 मीटर लंबे पुल के निर्माणाधीन एक पिलर से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को प्रस्तावित पुल के निर्माणाधीन दोनों पिलरों पर मजदूर काम कर रहे थे। बेलणी की तरफ वाले डेढ़ सौ फीट ऊंचाई तक बन चुके पिलरों पर सरिया का जाल बनाने का काम चल रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान जगज्योति (30) पुत्र लक्ष्मण सिंह, निवासी ग्राम मकरा, जिला धौलपुर, राजस्थान अचानक पिलर से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य मजदूर व कार्यदायी संस्था के लोग घायल को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग ले आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Badrinath Highway: सड़क खोलने में जुटे मजदूरों पर अचानक भरभराकर गिरे बोल्डर, जान बचाने के लिए भागे...वीडियो
इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मृतक मजदूर के परिजनों को घटना के बारे में सूचना दे दी गई है।घटनास्थल के निरीक्षण के साथ ही कार्यदायी संस्था से निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा इंतजाम के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है।