Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kotdwar News Bear attacked an elderly man in Bironkhal Village he died on the spot

Kotdwar News : बीरोंखाल में भालू ने बकरियां चरा रहे बुजुर्ग पर किया हमला, मौके पर हुई मौत

Sun, 16 Mar 2025 12:11 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 16 Mar 2025 12:11 PM IST
सार

Kotdwar News: बिरगणा के गांव तोल्यूं में एक भालू ने अचानक बुजुर्ग पर हमला कर दिया। इस दौरान बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Kotdwar News Bear attacked an elderly man in Bironkhal Village he died on the spot
भालू ने बुजुर्ग को मार डाला - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

कोटद्वार के बीरोंखाल ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिरगणा के तोक गांव तोल्यूं में बकरी चराने के लिए गांव के नीचे गदेरे में गए एक वृद्ध की भालू के हमले में मौत हो गई। घटना रविवार सुबह 11 बजे की बताई जा रही है। इससे क्षेत्रीय ग्रामीणों में दहशत है।

विज्ञापन


Vikasnagar: दो पक्षों में पार्टी के दौरान हुआ विवाद, एक ने फूंक दिया रेस्टोरेंट, एसएसपी ने कोतवाल को हटाया
विज्ञापन


ग्राम पंचायत बिरगणा के तोक गांव तोल्यूं निवासी बीरबल सिंह (79) रविवार सुबह करीब 11 बजे गांव के नीचे गदेरे में बकरियां चराने गया था। इस दौरान अचानक आ धमके भालू ने उस पर हमला कर दिया। बीरबल सिंह के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन व ग्रामीण हल्ला मचाते हुए घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। शोरशराबा होने पर भालू वहां से भाग गया। भालू ने बलवीर सिंह का मुंह बुरी तरह नोच डाला था। घायल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

स्थानीय विधायक व मंत्री सतपाल महाराज ने इस बारे में जिलाधिकारी पौड़ी डॉ. आशीष चौहान से बात की। उन्होंने पीएचसी बैजरों में ही पोस्टमार्टम करने, पीड़ित परिवार को मुआवजा देने व गांव में वन कर्मियों की गश्त बढ़ाने के लिए कहा।

गढ़वाल वन प्रभाग के थलीसैंण रेंज अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि शासन की ओर से हिंसक जंगली जानवर के हमले में मौत होने पर 6 लाख रुपये का मुआवजा देने का प्रावधान है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में वनकर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही ग्रामीणों को अकेले जंगल आवाजाही नहीं करने की हिदायत भी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed